महिला ने अपने पति पर कांच की टूटी बोतल से हमला करने और एकतरफा तीन तलाक बोलकर छोड़ देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस उसके पति शमशाद निवासी बिझौली कोतवाली मंगलौर और मुकर्रम व शाहनवाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली के रणसूरा गांव निवासी आईशा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 15 मार्च 2023 को शमशाद के साथ हुई थी। 3 अक्टूबर को उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। लेकिन एक सप्ताह के बाद ही नवजात की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने पिता के साथ मायके आ गई थीं। वह अपने मायके में रह रही हंै। 12 अप्रैल की शाम के समय शमशाद अपने साथ शाहनवाज निवासी बिझौली और मुकर्रम निवासी ग्राम रतनपुर कोतवाली लक्सर को लेकर उनके घर आया। आरोप है कि उसने गाली गलौज करते हुए कांच की टूटी बोतल से उस पर वार कर दिया। इसमें वह चोटिल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इसके बाद शाहनवाज और मुकर्रम के उकसावे पर शमशाद ने उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया। इसके बाद भी वह रिश्ते को बचाने का प्रयास करती रही। लेकिन ऐसा नहीं हो पाने पर वह पुलिस के पास पहंुची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुस्लिम महिला अधिनियम और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर बोला तीन तलाक
0
Previous Articleमामूली कहासुनी में दंपती पर झोंक दिया फायर, गिरफ्तार

