वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने लक्सर कोतवाली क्षेत्र में दो और झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक पुलिस चौकी के नए भवन का लोकापर्ण किया। तीनों पुलिस चौकियां जर्जर किराए के भवनों में संचालित हो रही थीं।
एससएसपी ने पूजा – अर्चना के बाद लक्सर कोतवाली क्षेत्र में आने वाली बाजार पुलिस चौकी और रायसी पुलिस चौकी व झबरेड़ा थाना क्षेत्र में आने वाली लखनौता पुलिस चौकी का लोकापर्ण किया। एसएसपी नवनीत सिंह ने पूजा-अर्चना के बाद परिसर का निरीक्षण किया और चौकी में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को त्वरित सहायता मिल सकेगी। एसएसपी ने बताया कि 3 करोड़ से अधिक लागत से तीनों चौकियों का निर्माण हुआ है। नए भवन मिलने के बाद यहां आने वाले नागरिकों के साथ पुलिसकर्मियांे को भी सुविधा मिलेगी। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान चौकी प्रभारी विपिन कुमार, यशवीर सिंह नेगी, अजय कुमार व उपनिरीक्षक सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। लोकार्पण के पश्चात श्री नवनीत सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय रुडकी के ऊपरी तल में निर्मित कक्षों को महिला हैल्पलाईनरुडकी एवं साईबर सैल के लिए आवंटित कर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

