बारिश के बीच हरिद्वार हाईवे पर यात्रियों को ले जा रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खेत में पलट गई। हादसे में मिनी बस में सवार एक युवती, दो महिलाएं और तीन पुरुषों को चोट आई। जबकि दूसरे यात्री बाल – बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। चोटिल हुए यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसा गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे हुए। घटनाक्रम के अनुसार, लक्सर – हरिद्वार हाईवे पर संचालित होने वाली एक मिनी बस दोपहर के समय हरिद्वार से लक्सर की ओर आ रही थी। बस में 12 से अधिक यात्री सवार थे। हाईवे पर बेगमपुल पार करने के बाद ढलान की ओर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीर मौके पर आ गए और बस में सवार महिला – पुरुषों को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना पर एएसआई रंजीत नौटियाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में चोटिल हुए यात्रियों को उपचार के लिए लक्सर और सुल्तानपुर के अस्पतालों में भेजा गया। जहां उनका उपचार किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि हादसे में छह यात्रियों को चोट आई है। इनमें चांदपाल निवासी कलसिया थाना खानपुर, सुरेंद्र निवासी तुगलपुर कमेड़ा थाना पुरकाजी, बेबी निवासी मलकपुरा थाना पुरकाजी, नेहा निवासी मानवाला मंडावर जनपद बिजनौर, दीपांशु निवासी धर्मुपुर थाना खानपुर और देवी रानी निवासी कलसिया शामिल हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य यात्री स्वयं ही वहां से दूसरे वाहनों में सवार होकर चले गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
हादसा: बारिश में हरिद्वार हाईवे पर पलटी मिनी बस
0
Previous Articleमोंट फोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

