अपने कार्य और सेवा से क्षेत्र में हर वर्ग का दिल जीत रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन अग्रवाल ने युवाओं को प्रोत्साहित करने और और मातृशक्ति के सम्मान व आशीर्वाद के लिए पहल की है। युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सचिन अग्रवाल 21 अगस्त को लक्सर में मैराथन आयोजित करेंगे। वहीं, मातृशक्ति के सम्मान और आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए वह रक्षाबंधन पर्व पर पांच दिवसीय रक्षा सूत्र समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं।
भाजपा के प्रांतीय नेता सचिन अग्रवाल ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते कुछ लोग युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। युवाओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ओर प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं की शिक्षा, रोजगार, खेल और कौशल विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि युवा जोश – नई उड़ान कार्यक्रम के तहत खेलों को बढ़ावा देने के लिए लक्सर में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मातृशक्ति के सम्मान के लिए भी पांच दिवसीय आशीर्वाद अभियान का आयोजन किया जाएगा।
लक्सर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सचिन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं और महिलाओं के कल्याण व प्रोत्साहन के योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को कृष्णा फार्म रायसी से राइंका निरंजनपुर तक मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अभिभावक की सहमति से युवा पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिओं को पुरस्कार और ट्राॅफी प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा 22 से 27 अगस्त तक मातृशक्ति आशीर्वाद अभियान के तहत सभी न्याय पंचायत में रक्षा सूत्र समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत युवाओं का समर्थन और मातृशक्ति का आर्शीवाद प्राप्त किया जाएगा। कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए तैयाारियां आरंभ कर दी गई हैं। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
युवा जोश और नई उड़ान के साथ दौड़ेंगे युवा
0
Previous Articleबेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए रविंद्र आनंद की पहल

