भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज इस बार भी भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाएगा। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। संगठन की बैठक में समारोह के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन की लक्सर की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
नगर के सीमली में आयोजित बैठक में भावाधस के जिलाध्यक्ष कुलदीप मोनू घोघलिया ने बताया कि 26 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैंड बाजों के साथ सुंदर झांकियां शोभायात्रा में शामिल होंगी। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से विकास कांगड़ा को लक्सर नगर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ सचिन सोदाई को सचिव और राहुल घोघलिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सुरेश कांगड़ा, मुकुल घोघलिया, मनजीत, संदीप सोदाई, मोनू सोदाई, नीरज चंचल, वीर मांगेराम, प्रवेश डुमडा, आदेश, निखिल, सूरज, मनोज, अरुण, नवीन, विशाल, आदेश, निखिल, अमरजीत, अमित सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
भावाधस धूमधाम से मनाएगा वाल्मीकि प्रकटोत्सव, तैयारियां आरंभ
0
Previous Articleसुंदर राखियों में झलकी बच्चों की रचनात्मकता

