चिकित्सक की कार पर पिस्टल से फायरिंग करने के आरोपी सत्संगी गुरु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक युवती के साथ रिश्ता नहीं होने पर चिकित्सक की पत्नी के भाई से नाराज था। इसी को लेकर उसने अपने चेले के साथ मिलकर युवक की हत्या की योजना बना ली थी। गुरु और चेला मिलकर दो बार चिकित्सक के साथ कार में मौजूद उसके रिश्तेदार पर फायरिंग कर चुके थे।
हरिद्वार जनपद के लक्सर में प्रेस वार्ता में सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 27 अप्रैल को दाबकी कलां गांव निवासी डाॅ. सुमित कुमार अपनी कार से हंस फाउंडेशन अस्पताल बहादराबाद से भिक्कमपुर लौट रहे थे। उनके साथ उनके रिश्तेदार भी कार में सवार थे। बाड़ीटीप गांव के समीप कार सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इससे पूर्व 14 अप्रैल को भी उनकी कार पर फायरिंग की बात सामने आई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने बीते शुक्रवार को एक आरोपी शुभम सैनी निवासी भिक्कमपुर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपने गुरु मंगत दास उर्फ सागर निवासी ग्राम कंडीला थाना आदर्श मंडी जनपद शामली उप्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। वारदात के बाद आरोपी मंगत दास फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच आरोपी के संबंध में सटीक जानकारी जुटाकर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और चैकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को एक ठिकाने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई .32 बोर की एक पिस्तौल भी बरामद की गई। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रिश्ता टूटने से आपा खो बैठा सत्संगी गुरु
0
Previous Articleएसडीएम ने प्रशासनिक टीम के साथ अवैध खनन पर की कार्रवाई

