रात के समय प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी युवक को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ गया। ग्रामीणों ने युवक और घेर लिया। उन्होंने युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसकी कार में भी तोड़ फोड़ की गई। उसके साथ आए एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की गई।
दिलचस्प यह कि युवक प्रेमिका से मिलने जिस कार में पहुंचा था वह उसे किसी परिचित से मांग कर लाया था। मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती का है। बताया गया कि यहां एक युवक का प्रेम प्रसंग निकट के गांव निवासी युवती के साथ चल रहा था। रात के समय युवक कार लेकर अपने एक साथी के साथ प्रेमिका के गांव पहुंचा था। लेकिन ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने युवक और उसके साथी को घेरकर दोनों की पिटाई कर दी। युवक अपने परिचित से कार मांगकर प्रेमिका से मिलने आया था। ग्रामीणों ने जरा भी तरस न खाते हुए उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें ग्रामीणों से छुड़ाकर क्षतिग्रस्त कार सहित थाने लेकर आई। पुलिस फिलहाल युवकों से पूछताछ कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रात के समय प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, ग्रामीणों ने घेरा
0
Previous Articleरिश्ता टूटने से आपा खो बैठा सत्संगी गुरु

