अवैध खनन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम अरुण कुमार शुक्ला ने तहसीलदार दीवान सिंह राणा और पुलिस टीम के साथ देर शाम बाणगंगा क्षेत्र में छापेमारी की। प्रशासनिक टीम को देख यहां अवैध खनन कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। खनन कर रहे लोगों ने भागने का प्रयास किया, प्रशासनिक टीम ने घेराबंदी कर चार ट्रैक्टर – ट्राॅली को पकड़ लिया।
क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर एसडीएम को लगातार शिकायत मिल रही थी। इस पर मंगलवार की देर शाम को उन्होंने तहसीलदार के साथ रायसी क्षेत्र में प्रतापपुर गांव के समीप बाणगंगा क्षेत्र में छापेमारी की। अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो यहां ट्रैक्टर – ट्राॅली लगाकर अवैध खनन किया जा रहा था। प्रशासनिक टीम को आता देख खनन में लगे लोग वाहन लेकर इधर उधर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर चार ट्रैक्टर – ट्राॅली को पकड़ लिया। जबकि कुछ लोग मौके से भाग निकले। इस दौरान कर्मचारियों और अवैध खनन करने वालों में हल्की नोक झोंक भी हुई। लेकिन अधिकारियों के मौजूद होने के कारण उनकी एक नहीं चली। एसडीएम अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि अवैध खनन में लगे चार ट्रैक्टर – ट्राॅली को पकड़कर सीज कर दिया गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
एसडीएम ने प्रशासनिक टीम के साथ अवैध खनन पर की कार्रवाई
0
Previous Articleट्रक ने मोपेड को मारी टक्कर, छात्रा की दर्दनाक मौत
Next Article रिश्ता टूटने से आपा खो बैठा सत्संगी गुरु

