शनिवार की दोपहर लक्सर – रुड़की मार्ग पर हुए हादसे में ट्रक की चपेट में आकर एक 12 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। किशोरी अपने दादा के साथ मोपेड पर स्कूल से घर लौट रही थी। पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट मंे आकर किशोरी की गंभीर रूप से घायल हो गई, अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मुटकाबाद गांव निवासी टीटू की 12 वर्षीय बेटी दिव्या बहादरपुर खादर गांव के समीप एक निजी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती थी। शनिवार को रोजाना की तरह उसके दादा साधुराम दोपहर में छुट्टी के समय उसे स्कूल लेने के लिए पहुंचे थे। करीब एक बजे मोपेड से दोनों वापस घर लौट रहे थे। बहादरपुर रेलवे क्रॉसिंग से लक्सर की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आकर किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। साधुराम को भी चोट आई। इस बीच ट्रक चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया। राहगीरों की मदद से आनन – फानन किशोरी को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।—जिसने भी देखा हादसे का मंजर उसकी आंखें हो गई नमहादसे के बाद परिजन का रो – रोकर बुरा हालसंवाद न्यूज एजेंसीलक्सर। शनिवार को लक्सर – रुड़की हाईवे पर हुए हादसे ने राहगीरों और ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। घटनास्थल पर पड़ी खून से सनी किताबों के बीच घायल बच्ची को देख राहगीरों की आंखें भी नम हो गई। चिकित्सक के किशोरी को मृत घोषित किए जाने के बाद उसके शव को घर लाया गया, शव के घर पहुंचते ही यहां कोहराम मच गया। हादसे के बाद परिजन का रो – रोकर बुरा हाल है। बहादरपुर खादर स्थित होली पैलेस स्कूल में कक्षा छह की छात्रा दिव्या के पिता टीटू मजदूरी करते हैं। दिव्या के दो छोटे भाई – बहन हैं। हादसे के बाद दिव्या के दादा साधुराम भी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं उसकी मां का रो – रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दिव्या को घर में पायल कहकर बुलाते थे। वह पढ़ाई में होशियार थी। अस्पताल से शव के घर पहुंचते ही यहां करुण क्रंदन गूंज उठा। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना देने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
ट्रक ने मोपेड को मारी टक्कर, छात्रा की दर्दनाक मौत
0
Previous Articleजेसीबी लेकर सड़क पर उतरे एसडीएम, अतिक्रमण करने वालों को चेताया

