नगर में अतिक्रमण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला शनिवार को जेसीबी लेकर स्वयं सड़क पर उतरे। प्रशासनिक टीम ने नगर के गोवर्धनपुर मार्ग, हरिद्वार मार्ग और मेन बाजार में सड़क पर अतिक्रमण हटाते हुए यहां लगे खोखे, स्टॉल जब्त कर लिए। एसडीएम ने अतिक्रमण करने वालों को एक सप्ताह में स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने की मोहलत देते हुए एक सप्ताह बाद बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने और जुर्माने की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बता दें कि व्यापारी संगठन के पदाधिकारी एसडीएम से मिले थे। इस दौरान हाईवे और आरओबी के नीचे लगाए गए स्टॉल और खोखे आदि जब्त किए गए। प्रशासन की कार्रवाई पर सड़कों पर फड़, रेहड़ी आदि लगाने वाले लोग इधर उधर हो गए। कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिसबल की मौजूदगी में उनकी एक नहीं चली। इस दौरान एसडीएम ने व्यापारियों से भी वार्ता की। अतिक्रमण करने वालों को एक सप्ताह की मोहलत देते हुए एसडीएम ने एक सप्ताह के बाद दोबारा कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं व्यापारियों ने लक्सर – पुरकाजी हाईवे पर आरओबी से उतरते ही बने डिवाइडर से सड़क हादसे होने को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को अवगत कराते हुए डिवाइडर हटाने की मांग की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जेसीबी लेकर सड़क पर उतरे एसडीएम, अतिक्रमण करने वालों को चेताया
0
Previous Articleअचानक बिगड़ी फैक्ट्री कर्मचारियों की तबीयत
Next Article ट्रक ने मोपेड को मारी टक्कर, छात्रा की दर्दनाक मौत

