स्थानीय फैक्ट्री में काम करने वाले कई कर्मचारियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और पेटदर्द की शिकायत पर कर्मचारियों को उपचार दिया गया। कुछ कर्मचारियों की तबीयत अधिक खराब होने पर कर्मचारियों को हरिद्वार व लक्सर के अस्पताल में एडमिट किया गया। दूषित पानी के सेवन से कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
जिन कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी उनकी संख्या 250 से अधिक बताई गई है। इनमें से अधिकांश को फैक्ट्री में ही डिस्पेंसरी में उपचार दिया गया। जबकि 15 से अधिक कर्मचारियों को अधिक शिकायत होने पर लक्सर और हरिद्वार के अस्पताल में रेफर किया गया। मंगलवार को अचानक कर्मचारियों को पेटदर्द, जी मिचलाना, उल्टी और दस्त की समस्या होनी शुरू हुई। एक साथ अधिक संख्या में कर्मचारियों के बीमार होने पर फैक्ट्री प्रबंधन ने उनके उपचार की व्यवस्था की। कुछ कर्मचारी इन्हीं शिकायतों को लेकर बुधवार को भी डिस्पेंसअचानक बिगड़ी फैक्ट्री कर्मचारियों की तबीयतरी पहुंचे। वहीं, दूषित पानी के सेवन से बीमार होने की आशंका को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन ने बुधवार को बाहर से पानी की आपूर्ति कराई। फैक्ट्री के एचआर हेड आलोक कुमार ने बताया कि अधिकांश कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार मिलने के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। कुछ कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि दूषित पानी के सेवन से कर्मचारियों की तबीयत खराब होने की आशंका को देखते हुए पानी के सैंपल की प्रयोगशाला में जांच कराई गई है। जांच में पानी सही मिला है। बैक्टीरिया जांच के लिए एक सैंपल भेजा गया है। इसकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
अचानक बिगड़ी फैक्ट्री कर्मचारियों की तबीयत
0
Previous Articleयहां भट्ठी पर बन रहा था नकली मावा, विभाग ने की कार्रवाई

