समाज कल्याण विभाग में संयुक्त निदेशक रहे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रहमपाल सिंह सैनी लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दावेदारी जताई है। उन्हांेने कहा कि उन्होंने शिक्षित, सशक्त और विकसित लक्सर बनाने का संकल्प लिया हैै। इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व से आगामी विधानसभा चुनाव में अवसर देने का अनुरोध किया है। क्षेत्र की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से वह अपने संकल्प को पूरा करेंगे।
लक्सर स्थित स्काॅलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को भाजपा नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव के पत्रक का विमोचन किया गया। इस दौरान प्रेस वार्ता में पूर्व डीईओ ब्रहमपाल सिंह सैनी ने कहा कि वह 1978 से संगठन और आरएसएस के जुड़े रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं का उन्हें ज्ञान है। क्षेत्र और समाज के लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है। यदि पार्टी ने उन्हें अवसर दिया तो क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। एक अक्टूबर से क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान आरंभ होगा। आॅल इंडिया सैनी सभा के जिलाध्यक्ष समय सिंह सैनी ने कहा कि सैनी समाज ने भाजपा का समर्थन किया है। समाज ने इस बार कलियर के बजाय लक्सर विधानसभा सीट पर समाज के व्यक्ति को टिकट देने की मांग की है। ब्रहमपाल सैनी उच्च शिक्षित हैं। वह बीईओ, डीईओ, समाज कल्याण विभाग में संयुक्त निदेशक और मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी के पदों पर रहे हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। कार्यक्रम में इंजी. करण सिंह सैनी, डाॅ. नारायण, विक्रम सैनी, अंशुल चैधरी, अजय सैनी, पुलकित आनंद महाराज, धर्म सिंह, अजय सिंह, विक्रम सैनी, इंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, संदीप सैनी मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
पूर्व जिलाशिक्षा अधिकारी ब्रहमपाल सैनी ने भाजपा के टिकट पर जताई दावेदारी
0
Previous Articleपलक झपकते देते थे वारदात को अंजाम, पुलिस ने धरा

