एक महिला का धर्म परिवर्तन कराए जाने और उसका नाम व धर्म बदलकर उससे निकाह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। युवक की पहली पत्नी और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
मंगलवार को लक्सर कोतवाली पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चैकी क्षेत्र निवासी आरोपी युवक छत्तीसगढ़ में गन्ना कोल्हू पर काम करने के लिए गया था। जहां उसका संपर्क एक महिला के साथ हुआ। महिला छत्तीसगढ़ की ही रहने वाली है और पहले से शादीशुदा बताई गई है। दिसंबर 2025 में आरोपी महिला को अपने साथ लेकर आ गया। आरोप है कि, युवक ने कलियर ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उसका धर्म व नाम बदलकर किसी मौलवी की मदद से उससे निकाह कर लिया। इसके बाद से वह महिला के साथ रह रहा है। युवक की पहली पत्नी ने इसका विरोध किया। लेकिन उसने उसकी एक नहीं सुनीं। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत पर मामले में कार्रवाई की जा रही
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
महिला का धर्म परिवर्तन कराया, नाम बदलकर निकाह करने का आरोप
0
Previous Articleउत्तराखंड से पश्चिम बंगाल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

