एक युवती और किशोरी के बीच पहले दोस्ती हुई फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। बात यहां तक पहुंची कि किशोरी घर से लापता हो गई। किशोरी के पिता ने युवती पर किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस एक एक टीम किशोरी और आरोपी युवती की तलाश कर रही है।
हैरान कर देने वाला मामला हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। बताया गया कि क्षेत्र निवासी एक किशोरी हाईस्कूल में पढ़ती है। गांव की ही एक किशोरी भी उसके साथ उसी की क्लास में पढ़ती है। दोनों आपस में अच्छी दोस्त हैं और साथ में ही स्कूल जाती थीं। किशोरी की दोस्त की मौसेरी बहन का उसके घर आना जाना था। किशोरी की उसके साथ भी जान पहचान हुई। जो बाद में दोस्ती और फिर नजदीकियों में बदल गई। वहीं, उनके परिजन ने इसे सामान्य तौर पर लिया। किशोरी अक्सर गांव में अपनी सहेली के घर चली जाती थी, जहां उसकी 20 वर्षीय मौसेरी बहन के साथ भी उसकी मुलाकात होती रहती थी। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 सितंबर को उनकी बेटी घेर में पशुओं को देखने की बात कहकर घर से निकली। लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं लगने पर परिजन ने उसकी तलाश की। इस दौरान उन्हें पता लगा कि युवती उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई है। पहले उन्होंने अपने स्तर से संभावित स्थानों पर दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की तलाश करने की गुहार लगाई। किशोरी के पिता का कहना है कि युवती इससे पहले भी एक युवती को अपने साथ ले गई थी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक पुलिस टीम को किशोरी की तलाश में लगाया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
पहले दोस्ती, फिर बढ़ीं नजदीकियां…और किशोरी को अपने साथ ले गई युवती !
0
Previous Articleमहिला का धर्म परिवर्तन कराया, नाम बदलकर निकाह करने का आरोप

