एक महिला ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज में 50 लाख की मांग करने और रकम नहीं मिलने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि, उनका पति उन पर अश्लील फिल्में देखने के लिए दबाव बनाता था। इसके बाद वह उनसे इसी अंदाज में संबंध बनाने की भी मांग करता था। इन्कार करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता।
मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक महिला की ओर से पुलिस को की गई शिकायत में बताया गया कि उनकी शादी दिसंबर 2022 में दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। उनका पति सरकारी विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है। शादी में उनके परिजन ने हैसियत के अनुसार खर्च किया था। लेकिन शादी के बाद से ही उनके पति और सुसराल वाले उनके पति की सरकारी नौकरी का हवाला देते हुए उन पर दहेज में 50 लाख नकद लेकर आने का दबाव बना रहे थे। उनके असमर्थता जताने पर उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। महिला का आरोप है कि, उनका पति उन पर अश्लील फिल्मे देखने और उसी के अंदाज में संबंध बनाने का का दबाव बनाता था। इतना ही नहीं पीरियड्स के दिनों में भी उन पर संबंध बनाने और अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला जाता था। वर्ष 2023 में ससुराल से उनके दिल्ली स्थित फ्लैट में रहने के लिए चली गईं, लेकिन यहां उनके पति का उनके प्रति व्यवहार और अधिक खराब हो गया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ संबंधित धाराआंे में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
वैसी फिल्में देखने का दबाव बनाता था पति, फिर कहता था…….
0
Previous Articleसांप का खौफ: डेढ़ माह में किशोरी को आठ बार डसा

