Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली दस ट्रेनों को 18 फरवरी से 2 मार्च के मध्य शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इनमें लक्सर से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम के पचासवें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 1509 – 10 लालगढ़ – डिबू्रगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 14235 वाराणसी – बरेली एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज संगम – बरेली एक्सप्रेस, 22453 – 54 लखनऊ – मेरठ सिटी एक्सप्रेस, 12237 वाराणसी – जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12230 नई दिल्ली – लखनऊ एक्सप्रेस 12430 नई दिल्ली…
होली पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इनमें से 13 ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनो से होकर गुजरेंगी।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05005 – 06 बढ़नी – अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 4 से 26 मार्च तक 4 – 4 फेरे, 05023 – 24 गोमतीनगर – खातीपुरा स्पेशल एक्सप्रेस 3 से 25 मार्च तक 4 – 4 फेरे, 05045 -46 लालकुआं – राजकोट स्पेशल एक्सप्रेस 1 से 30 मार्च तक दोनों ओर…
एम एस गर्ग बीएड कॉलेज में दो दिवसीय स्काउट – गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्काउट्स को राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, आपदा प्रबंधन आदि विषयों पर जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।कॉलेज के चेयरमैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग ने अतिथियों केे साथ दीप प्रज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्काउट्स के माध्यम से विद्यार्थियों में आपात परिस्थितियों में धैर्य और अनुशासन के साथ सेवा भाव और सहायता की भावना का संचार होता है। निदेशक संजीव गर्ग ने कहा स्काउट्स के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भर बनने और…
इंडोनेशिया में आयोजित इंटरनेशनल पैरा थ्रो – बॉल टूर्नामेंट में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाते हुए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मेजबान टीम को 21 – 14 और 21 – 17 के स्कोर से मात देकर गोल्ड मेडल जीता। भारतीय टीम में उत्तराखंड से तीन दिव्यांग खिलाड़ी शामिल थे। तीनों ही खिलाड़ी लक्सर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इंडोनेशिया के जकार्ता में 13 से 18 फरवरी तक आयोजित हुए इंटरनेशनल पैरा थ्रो – बॉल टूर्नामेंट में भारत से सात सदस्यों की टीम ने प्रतिभाग किया था। टीम में लक्सर निवासी दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह, प्रदीप कुमार और अकलीम…
एच आर पब्लिक स्कूल लक्सर का वार्षिकोत्सव निर्मल धारा धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल, दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी, जलनिगम के पूर्व ईई वाई के मिश्रा, पंजाबी सभा के अध्यक्ष गुलशन अदलखा, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. यशपाल अग्रवाल, स्कूल के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल और प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत की। अपने संबोधन में उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल ने कहा कि शिक्षक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें। चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने कहा विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उन्हें एक जिम्मेदार, जागरूक और…
कंकरखाता गांव के सन्नी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सन्नी की हत्या उसी के दोस्त ने आपसी कहासुनी में गला दबाकर की थी। नशे के हालत में मोबाइल फोन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपित रोहित उर्फ बालू निवासी ग्राम कंकरखाता कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर लिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कंकरखाता गांव निवासी महिला माला देवी ने 30 जनवरी को अपने पुत्र सन्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 27 जनवरी को सन्नी घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।…
कंकरखाता गांव निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव पथरी थाना क्षेत्र के जंगल से बरामद हुआ। मृतक 27 जनवरी से लापता था। परिजन ने 30 जनवरी को लक्सर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कंकरखाता गांव निवासी सन्नी ( 20 वर्ष ) 27 जनवरी की शाम को घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं लगने पर 30 जनवरी को परिजन ने कोतवाली…
बकाया विद्युत बिलों पर सरचार्ज माफी की मांग जोर पकड़ रही है। पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में लक्सर विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने देहरादून पहुंचकर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव से मुलाकात की। उन्होंने एमडी को ज्ञापन सौंपकर सरचार्ज माफी की मांग की। पिछले दिनों अपनी मांगों को लेकर समिति ने लक्सर में विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को समिति से जुड़े लोग पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद के साथ लक्सर से देहरादून रवाना हुए। देहरादून में प्रबंध निदेशक से मिलकर रविंद्र आनंद ने…
सस्ते गल्ले की दुकान के निरीक्षण के दौरान राशन विक्रेता और पूर्ति निरीक्षक के बीच हाथापाई के मामले में पूर्ति निरीक्षक ने राशन विक्रेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने राशन विक्रेता पर अभद्रता और हाथापाई करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। तहरीर पर महिला राशन विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।हरिद्वार जनपद की लक्सर तहसील में तैनात पूर्ति निरीक्षक बबीता कटारिया ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 29 जनवरी को नगर के लक्सर गांव वार्ड निवासी एक कार्डधारक की शिकायत पर…
एच आर पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सत्र समाप्ति पर इंटरमीडिएट के छात्र – छात्राओं को विदाई दी। इस दौरान छात्र – छात्राओं के साथ शिक्षक भी भावुक हुए।कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कॉलेज के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने कहा धैर्य, परिश्रम और एकाग्रता से प्रयास करने पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल…
