Author: jan paksh

राजीव नामदेव – स्टोन क्रशर पर मुंशी का कार्य करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों में युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लक्सर कोतवाली के पण्डितपुरी गांव निवासी युवक जॉनी (22 वर्ष ) सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रशर पर मुंशी का काम करता था। वह यहीं क्रशर पर ही रहता था। बीती रात जॉनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां जॉनी का शव फंदे पर…

Read More

राजीव नामदेव – उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज तिवारी ने कहा कि संविधान में प्रदत्त प्रत्येक व्यक्ति के न्याय पाने के अधिकार को सुनिश्चित किए जाने के लिए हम सभी को कार्य करना है। व्यक्ति को सुलभ न्याय मिल सके यह बार और बेंच दोनों की जिम्मेदारी है। रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सुल्तानपुर के जनता इंटर कालेज में बहुउद्देश्यीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत करते हुए उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने कहा कि संविधान में सभी…

Read More

राजीव नामदेव – राजनीति में कब, कहां क्या बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हरिद्वार जनपद में कुछ ऐसा ही नज़ारा है। यहां निकाय चुनाव में अध्यक्ष की सीटों पर आरक्षण ने कइयों का खेल बिगाड़ दिया है। कल तक ठहाके लगाते हुए जीत का दावा करते नज़र आए कई दावेदार अब दौड़ से ही बाहर होने के बाद उदास हैं।        आरक्षण के चलते कल तक पार्टी में टिकट पक्का करने के लिए भागदौड़ में जुटे कई दावेदार अचानक रेस से बाहर होकर घर बैठ गए हैं। इसके साथ ही नेताओं के पीछे उनकी दौड़ भी…

Read More

राजीव नामदेव – आइटी प्रोफेशनल अतुल सुभाष की आत्महत्या को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच गाजियाबाद निवासी एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवक के मोबाइल से एक वीडियो और जेब से पत्र मिला है जिसमें उत्तराखंड निवासी एक युवती सहित चार लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है।              मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, गाजियाबाद निवासी मृतक के भाई दीपक चौधरी की ओर से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। बताया गया कि उनका भाई करण 15 दिसंबर की रात को घर से निकला था।…

Read More

राजीव नामदेव – तुम मेरी न हो सकी तो मैं तुम्हें किसी और का भी न होने दूंगा….कुछ इसी अंदाज में प्रेमिका की बेवफाई से आहत युवक ने युवती को गोली मार दी। सिरफिरा आशिक़ युवती के दूसरे प्रेमी को भी गोली मारने के इरादे से पहुंचा लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ़्तार कर लिया। मामला हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र का है जहां मंगलवार की रात को एक सिरफ़िरे युवक ने एक युवती को गोली मार दी। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच आरोपित युवक…

Read More

समूचा विश्व कैंसर जैसी घातक और जानलेवा बीमारियों से परेशान है। विश्वभर में वैज्ञानिक कैंसर की रोकथाम और इसके उपचार पर रिसर्च करने में जुटे हैं। इन सबके बीच रूस से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। रशिया ने कैंसररोधी वैक्सीन तैयार कर लेने का दावा किया है। रशियन सरकार नए साल से नागरिकों को कैंसररोधी वैक्सीन के निश्शुल्क टीके लगाने की बात कह रही है।        मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रशियन सरकार की ओर से सोमवार को इस बाबत जानकारी देते हुए दावा किया गया कि उसने एक वैक्सीन विकसित की है जो कैंसर पर…

Read More

उत्तराखंड में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की टीम ने छापेमारी की। ईडी की टीम ने देहरादून के चमन विहार में कांग्रेस नेता और रियल एस्टेट कारोबारी राजीव जैन के घर छापेमारी की। बताया गया कि सुबह चार बजे ही 18 गाड़ियों में ईडी और सीआइएसएफ की टीम देहरादून पहुंची और ईडी की टीम ने कार्रवाई शुरू करते हुए छापेमारी की। बताया गया कि टीम ने कारोबारी के आवास से कुछ भूमि के दस्तावेजों के अलावा नकदी बरामद की है। कार्रवाई अभी जारी है। राजीव जैन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी रहे हैं।

Read More

राजीव नामदेव – लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद सारे समीकरण बदलते नज़र आ रहे हैं। अभी तक जोर शोर से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे कई दावेदार जहां मैदान से बाहर होते नज़र आ रहे हैं, वहीं कुछ नए दावेदारों ने मैदान में ताल ठोक दी है। भारतीय जनता पार्टी से निवर्तमान सभासद नीतू रानी ने पार्टी टिकट पर दावेदारी जताई है। 2018 के निकाय चुनाव में नगर के सीमली वार्ड से सभासद चुनी गईं नीतू रानी भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष हैं। वह भाजपा की मंडल…

Read More

राजीव नामदेव – निकाय अध्यक्ष पद के बाद अब नगर निकायों में वार्ड सभासद के लिए आरक्षण सूची जारी की गई है। लक्सर नगर पालिका के 11 वार्ड में 2 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग, 1 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 1 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जाति महिला, 2 वार्ड महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि 4 वार्ड अनारक्षित हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी ने वार्डों के आरक्षण की सूची जारी की है। अब वार्डों के आरक्षण पर सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने और इनके निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद फाइनल सूची जारी कर…

Read More

राजीव नामदेव – तो दिग्गजों की नूराकुश्ती में बदल गए लक्सर नगर पालिका सीट के समीकरण…..लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद चल रही चर्चाओं के बीच भीतर से कुछ ऐसी ही खबरें सुनने को मिल रहीं हैं। लक्सर नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद बीते निकाय चुनाव में यहां पालिका अध्यक्ष का अनारक्षित था। जबकि इससे पिछले चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहा था। इस बार भी सामान्य महिला अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग को लेकर चर्चाएं…

Read More