राजीव नामदेव –
लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद सारे समीकरण बदलते नज़र आ रहे हैं। अभी तक जोर शोर से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे कई दावेदार जहां मैदान से बाहर होते नज़र आ रहे हैं, वहीं कुछ नए दावेदारों ने मैदान में ताल ठोक दी है। भारतीय जनता पार्टी से निवर्तमान सभासद नीतू रानी ने पार्टी टिकट पर दावेदारी जताई है। 2018 के निकाय चुनाव में नगर के सीमली वार्ड से सभासद चुनी गईं नीतू रानी भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष हैं। वह भाजपा की मंडल कार्यकारिणी सदस्य रहीं हैं। उनके पति कुलदीप वाल्मीकि संगठन में कई पदों पर रहे हैं। कुलदीप वाल्मीकि ने बताया कि उन्होंने संगठन से टिकट मांगा है। यदि संगठन और नगर की जनता का आशीर्वाद मिला तो वह सभासद के बाद अब अध्यक्ष पद पर रहते जनता की सेवा करने को तैयार हैं।