Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
राजीव नामदेव – श्यामपुर थाना क्षेत्र में मिले अधजले शव की गुत्थी सुलझाते हुए श्यामपुर थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का दो दिनों के भीतर ख़ुलासा कर दिया। पुलिस की सूझबूझ से एक निर्दोष भी हत्याकांड में फंसने से बच गया। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में 3 नवंबर को एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान गोपाल निवासी संभल उत्तर प्रदेश हाल निवासी कांगड़ी थाना श्यामपुर के रूप में हुई थी। पहचान होने के बाद मृतक के भाई नीरज की ओर से अज्ञात के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया…
राजीव नामदेव – हरिद्वार के थाना बहादराबाद पुलिस ने कांवड़ मेला के दौरान महिला के वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने और विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोपित को पंचकूला हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस काफी समय से आरोपित की तलाश कर रही थी। लेकिन आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर था। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी अनिल व उसके पुत्र आकाश व साहिल ने अपना सैक्टर 04 स्थित मकान बदल लिया है और अब सैक्टर 02 पंचकूला हरियाणा में निवास कर रहे है। जानकारी…
राजीव नामदेव – जमीन दिलाने के नाम पर 3.50 लाख की रक़म हड़पने मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक़, भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी शिकोहपुर गांव निवासी बालेश्वर ने आरोपित राहुल व मुकेश निवासी डांडा पट्टी, भगवानपुर, जमीन दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर पर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया था। जांच के दौरान दोनों नामजद आरोपितों के अलावा पुलिस ने तीन अन्य संलिप्त आरोपित सुखविंदर उर्फ पंडत अंकित और जितेंद्र निवासीगण मोहल्ला कडच्छ, ज्वालापुर को…
राजीव नामदेव – देश विदेश में रहने वाली तीन – तीन प्रेमिकाओं से इश्क़ लड़ा रहे युवक ने महंगे गिफ्ट्स देने के लिए रकम जुटाने को अलग तरीक़ा सोचा। युवक बैंक लूटने के लिए बैंक में जा घुसा। अफ़सोस यह कि रात भर मेहनत करने के बाद भी उसके हाथ कुछ न लगा। अलबत्ता पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में इंदिरा मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा सोमवार को जब दीपावली के अवकाश के बाद खुली तो बैंककर्मी हक्के बक्के रह गए। बैंक के दरवाज़े को तोड़करलॉकर रूम को ग्राइंडर मशीन से…
भारतीय किसान यूनियन ( भानु ) के मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन मुंडलाना में किया गया।यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी नीलू ने प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि भाकियू ( भानु ) किसानों मजदूरों के हक़ की लड़ाई लड़ रहा है। संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समर्थकों के साथ पदाधिकारी और मौज़ूद लोगों का स्वागत किया। इस दौरान महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ममतेश, प्रदेश महासचिव विकास चौधरी, जिला अध्यक्ष विशाल राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान मौज़ूद रहे।
राजीव नामदेव – जिस पति के लिए पत्नी ने करवाचौथ पर अपने हाथों में मेहंदी रचाई उसी ने पत्नी के खून से अपने हाथ रंग लिए। मामला हरिद्वार के जमालपुर का है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र यहां अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ रहता है। सोमवार को लक्ष्मी की निर्ममता से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का खून सना शव घर में बरामद हुआ। इस बीच महिला का पति मौके से फ़रार मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में पति पत्नी…
राजीव नामदेव – उत्तराखंड के अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिरने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। अभी तक 36 यात्रियों की हादसे में मौत होने की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक़, सोमवार की सुबह एक बस गौरीखाल से रामनगर के लिए रवाना हुई थी। बताया गया कि बस में पचास से अधिक यात्री सवार थे। गढ़वाल रुट पर मर्चुला के पास बस चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। इसके साथ ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।…
राजीव नामदेव – उत्तराखंड के अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 20 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। हताहत हुए यात्रियों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।यह बड़ा सड़क हादसा सोमवार की सुबह हुआ। जानकारी के मुताबिक़, सोमवार की सुबह एक बस गौरीखाल से रामनगर के लिए रवाना हुई थी। बताया गया कि बस में करीब चालीस यात्री सवार थे। गढ़वाल रुट पर सल्ट के कूपी के पास बस चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे…
राजीव नामदेव – हरिद्वार में प्रतिबंधित क्षेत्र में दुकान पर चल रही अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस ने देशी और अंग्रेजी शराब संग एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उधर, रानीपुर पुलिस ने एक आरोपित को 90 पौव्वे देशी शराब संग पकड़ा। पुलिस के मुताबिक़, हरिद्वार कोतवाली में तैनात कांस्टेबल जसवीर सिंह और रमेश ने गश्त के दौरान पुराने रानीपुर मोड़ के निकट एक दुकान पर शराब बेचते आरोपित महेश निवासी मायापुर, हरिद्वार को पकड़ा। मौके से 29 पौव्वे देशी और 8 पौव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपित के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर…
राजीव नामदेव – पटाखों को लेकर उपजे विवाद में पुलिस ने अलग – अलग घटनाओं में डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपितों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है। एक अन्य घटना में भी नौ के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक़, खानपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरी बांगर निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दीपावली के दिन आरोपित मोहित, रोहित, रोबिन, रवि, पिंकी, अर्जुन, नवीन आदि पटाख़े चलाते हुए उनके घर में पटाख़े जलाकर फेंकने लगे। उन्होंने मना किया तो आरोपितों ने घर में घुसकर उसके और उसके परिवार की महिलाओं…
