Author: jan paksh

राजीव नामदेव – मज़ार से चादर उतारने से रोकने पर आरोपितों ने एक व्यक्ति पर पथराव कर दिया। इसके बाद आरोपित उसके घर में घुस आए। खानपुर थाने के लालचंदवाला गांव निवासी नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने खेत में गया था। उसने देखा कि आरोपित आरिफ़ यहां खेत में बनी मज़ार से चादर उतार रहा है। उसने उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपित धमकी देते हुए चला गया। बाद में जब वह आरोपित के घर के सामने से गुजरा तो आरोपित और उसके भाइयों ने उसके ऊपर पथराव कर दिया। इसके बाद आरोपित ख़लील,…

Read More

राजीव नामदेव – खनन कारोबारी ने स्टोन क्रशर स्वामी पर 25 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए मुक़दमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरिद्वार के ज्वालापुर मोहल्ला देवतान निवासी आदित्य कौशिक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायत कर बताया कि उसने लक्सर के भोगपुर स्थित एसएस स्टोन क्रशर के स्वामी सतीश बंसल से उसका स्टोन क्रशर 27 सितंबर 2023 से एक साल के लिए किराए पर लिया था। स्टोन क्रशर का किराया 7 लाख 1 हज़ार रुपए प्रतिमाह तय किया गया था। साथ ही उसने 25 लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी…

Read More

राजीव नामदेव – रुड़की से वाया लक्सर बालावाली बिजनौर मार्ग को चार लेन से जोड़े जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस पर जानकारी दी है। मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने की प्रस्तावित नई नीति के तहत इसे योजना में शामिल कर सकता है। हरिद्वार जनपद के रुड़की से वाया लक्सर बालावाली बिजनौर मार्ग को चार लेन से जोड़े जाने को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। पूर्व से इसकी मांग उठती रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तराखंड और…

Read More

राजीव नामदेव – हरिद्वार जनपद के खानपुर में सिडकुल की स्थापना को लेकर प्रक्रिया कुछ आगे सरकी है। यहां औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए चयनित भूमि पर अवस्थापना विकास कार्यों के लिए स्वीकृत बजट पर सिडकुल प्रशासन के प्रस्ताव को टैक्निकल आडिट कमेटी ने थोड़े फेरबदल के बाद स्वीकृति दे दी है। खानपुर ब्लाक में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। तत्कालीन खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की ओर से पूर्व में इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके बाद शासन से…

Read More

हरिद्वार जनपद के लक्सर में प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें प्रवीण सैनी को अध्यक्ष व जाने आलम को महामंत्री चुना गया।लक्सर प्रेस क्लब से जुड़े मीडियाकर्मियों की बैठक में संगठन की एकता पर बल देते हुए मीडियाकर्मियों ने कहा कि जिस प्रकार पत्रकारों को सुरक्षा सहित अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है उसके लिए संगठित होना आवश्यक है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से प्रवीण सैनी को अध्यक्ष, जाने आलम महामंत्री, राजीव नामदेव को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अरुण कुमार, पहल सिंह, इस्लाम प्रधान और दिलशाद अली उपाध्यक्ष, संजय धीमान…

Read More

राजीव नामदेव – राज्य महिला आयोग के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली तो उत्तर प्रदेश में पुरूष टेलर महिलाओं का नाप नहीं ले सकेंगे। जिन टेलरिंग शॉप में महिलाओं के कपड़े सिले जाते हैं वहां महिलाओं की नाप लेने के लिए महिला कर्मचारी को रखना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं को बैड टच से बचाने और पुरुषों के बुरे इरादों को रोकने में लिए यह प्रस्ताव दिए हैं। 28 अक्टूबर को हुई महिला आयोग की बैठक में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान की ओर से इस आशय का…

Read More

राजीव नामदेव – कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय में तैनात चिकित्सक के विरुद्ध लगातार मिल रही शिकायतों पर शासन ने संज्ञान लिया है। मामले में श्रम विभाग के अपर सचिव ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना निदेशक के माध्यम से चिकित्सक से जवाब तलब किया है। लक्सर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ( ईएसआइसी ) में आने वाले श्रमिकों को यहां पर्याप्त उपचार सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। पर्याप्त दवाएं इत्यादि के अलावा यहां चिकित्सक के नहीं मिलने पर यहां उपचार के लिए आने वाले श्रमिकों और उनके स्वजन को निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। पिछले…

Read More

राजीव नामदेव – देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की सूचना पर रेलवे प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पथराव के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक़, गुरुवार की शाम को करीब चार बजे देहरादून से लखनऊ जाने वाली 22546 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लक्सर रेलवे स्टेशन से निकली थी। ट्रेन का लक्सर में स्टॉपेज नहीं है। ट्रेन जब लक्सर से करीब तीन किमी आगे खड़ंजा कुतुबपुर गांव के गुजर रही…

Read More

भारतीय किसान यूनियन ( भानु ) के पदाधिकारियों ने लक्सर शुगर मिल के पेराई सत्र के कार्यक्रम में शिरक़त की। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी नीलू ने मिल प्रबंधन से किसानों को नियमित अंतराल पर भुगतान और अन्य सुविधाएं दिए जाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ केप्रदेश अध्यक्ष सचिन चौधरी, मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी, प्रदेश महासचिव विकास चौधरी, दीक्षित वैष्णव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममतेश, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भागमल, जिला उपाध्यक्ष विशाल राणा, कोमल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी, सुधांशु चौधरी सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More

राजीव नामदेव – उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने डब्ल्यूसीसीबी की सूचना पर एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ़ ने आरोपित से हिरण की कस्तूरी और पंजे बरामद किए हैं। एसएसपी एसटीएफ़ नवनीत भुल्लर ने बताया कि डीजीपी अभिनव कुमार के निर्देश पर तस्करी और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूसीसीबी की ओर से एसटीएफ़ को सूचना मिली थी कि विकासनगर क्षेत्र में वन्य जीव अंगों की तस्करी हो रही है। सूचना पर एसटीएफ़ ने अपना जाल बिछाया था। एसटीएफ़…

Read More