शादी के मंडप में बैठी दुल्हन अचानक पेट पकड़कर जोर – जोर से रोने चिल्लाने लगी। इससे मंडप में मौजूद दूल्हे सहित हर कोई परेशान हो उठा। लेकिन इसके बाद दुल्हन ने जो किया इससे उसके पेट दर्द का कारण जानकर लोग हैरान रह गए। दरअसल जिस युवती की शादी थी उसका एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र का है। गांव निवासी एक युवती की 7 जून को शादी थी। बारात निकट के ही शेखदहीर से आई थी। रात को जयमाला व अन्य रस्में होने के बाद सुबह करीब चार बजे फेरे शुरू हुए थे। इस बीच करीब साढे़े चार बजे अचानक दुल्हन पेट पकड़कर जोर – जोर से रोने चिल्लाने लगी। उसने पेट में दर्द होने की बात कही। इस पर दुल्हा सहित अन्य लोग परेशान हो गए। युवती ने टॉयलेट जाने की बात कही। बताया गया कि टॉयलेट जाने की बात कहकर निकली युवती इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी खोजबीन की तो पता लगा कि वह अपने प्रेमी संग चली गई है। इसके बाद लोगों को असली कहानी का पता लगा। बताया गया कि युवती का स्थानीय एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी से दस दिन पहले भी वह प्रेमी के साथ चली गई थी। इस दौरान परिजन किसी प्रकार उसे तलाशकर वापस लेकर आए थे। लेकिन युवती प्रेमी के अलावा किसी ओर से शादी करने के लिए राजी नहीं थी। वहीं, दुल्हन के इस तरह चले जाने के बाद विवाह स्थल पर मायूसी छा गई। बाद में दूल्हा बिना दुल्हन को लिए ही बारात लेकर वापस लौट गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
शादी के मंडप में अचानक पेट पकड़कर रोने लगी दुल्हन, फिर हुआ यह …….
0
Previous Articleनशीले कैप्सूल संग कैमिस्ट सहित दो आरोपित गिरफ्तार