आईपी इंटर कॉलेज लक्सर का उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कॉलेज के इंटरमीडिएट के सभी 106 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में भी शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ कॉलेज के 132 में 102 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और शेष बच्चों ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की।
कॉलेज को कई बार उत्तराखंड में उत्कृष्ट विद्यालय का पुरस्कार मिल चुका है। कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहता है। इस बार भी कॉलेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा छवि ने बालिकाओं की मेरिट में प्रदेश में 25वां स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट में छवि, अंजलि और आयुषि ने 90 फीसदी से अधिक और अंशु, तनु, स्मृति गुप्ता, अनुप्रिया, अलीना, श्रद्धा व प्रियांशी ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर टॉप टेन व हाईस्कूल में आयुष ने 90 व शिवांश, दीपिका, तनु, लक्ष्मी, वंश, अक्षिता, सोनू, अंशिका व साक्षी ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई। कॉलेज के संस्थापक ईलमचंद गुप्ता व चेयरमैन सचिन मित्तल ने मेधावी छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया। संस्थापक ईलमचंद गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी आगे चलकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। चेयरमैन सचिन मित्तल ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के कठिन परिश्रम और लगन से बेहतर परिणाम हासिल हुए हैं। इस दौरान सोनू चौहान, समीक्षा परमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
शत प्रतिशत रहा आईपी इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम
0
Previous Articleफोरेक्स ट्रेडिंग : पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
Next Article पिता की तरह शिक्षक बनना है छवि का सपना

