फोरेक्स ट्रेडिंग में करोड़ों की रकम डूब जाने के मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। 40 से अधिक लोगों ने 47 लाख की रकम डूबने की जानकारी पुलिस को दी है। शिकायतकर्ता ने 250 से अधिक निवेशकों से 10 करोड़ से अधिक निवेश करने और कंपनी के पैसा वापस नहीं करने की बात कही है।
अधिवक्ता विकास कुमार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि देहरादून और लक्सर निवासी एजेंटों ने 6 – 7 फीसदी मासिक रिटर्न का भरोसा दिलाकर उनसे बॉट ब्रो प्लेटफार्म पर 10.11 लाख का निवेश कराया गया था। तहरीर में 40 से अधिक लोगों के नाम शामिल किए गए हैं जिन्होंने एजेंट्स के भरोसे 47 लाख से अधिक की रकम कंपनी में निवेश की। आरोप है कि, एजेंटों ने उन्हें बताया कि एआई बेस्ड प्लेटफार्म ट्रेडिंग से मासिक 10 से 15 फीसदी फिक्स इनकम जेनरेट करता है। इसमें 6 – 7 फीसदी निवेशक, 3 फीसदी एमएलएम चेन और शेष मुनाफा कंपनी के पास रहता है। उनके अलावा कई निवेशकों ने 34 हजार से लेकर 10 लाख की तक रकम निवेश की। कुछ रकम कंपनी के बैंक खाते और कुछ रकम एजेंटों को नकद दी गई। फरवरी 2025 में ईडी की कार्रवाई के बाद बॉट ब्रो को बंद कर उनके प्रोफाइल और निवेश की गई रकम को एल्गोबॉट, क्रॉसमार्केट, मिनी क्रिप्टो, ब्रूकफिल्ड जैसे दूसरे प्लेटफार्म पर माइग्रेट किया गया। इस दौरान एजेंटों ने उनसे कंपनी की टीएलसी क्रिप्टो लांच होने पर मुनाफे की बात कहकर उनसे क्रिप्टो भी खरीदवाई गई। लेकिन कुछ समय के बाद उनका रिटर्न आना बंद हो गया और अब उनकी निवेश की गई रकम भी उन्हें वापस नहीं की जा रही है। शिकायकर्ता ने आरोपी लविश चौधरी उर्फ नवाब अली उसके भाई साजिद व राशिद, एजेंट राजकुमार, डॉ. हरिशंकर, नवीन नेगी, अनिल परदेशी, जगपाल सहित लक्सर और दूसरे शहरों में रहने वाले एजेंट पर धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने और रकम वापस दिलाने की मांग की गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
फोरेक्स ट्रेडिंग : पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
0
Previous Articleगर्मी : स्कूलों के समय में बदलाव, जिलाधिकारी ने दिए आदेश
Next Article शत प्रतिशत रहा आईपी इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम

