भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विद्यालयों के शुरू होने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया है। जनपद में अब प्री प्राइमरी स्कूलों में साढ़े चार घंटें और कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालयों में पांच घंटें पढ़ाई होगी।हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार 27 अप्रैल से 26 मई तक प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक विद्यालय का समय प्रातः 7ः30 बजे से 12ः00 बजे तक तथा कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं 7ः30 बजे से 12ः30 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगे। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों में व्यवस्था सुनिश्चित रखे एवं सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाई जाए, ताकि बच्चे समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव हो, सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रखी जाए,छात्रों को हीटवेव से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए। तेज धूप के दौरान छात्रों से खेल-कूद एवं बाहरी गतिविधियां न कराई जाएं। अवकाश के उपरांत छात्रों को समूह में घर भेजा जाए, जिससे आपात स्थिति में सहयोग मिल सके। यह निर्देश हरिद्वार के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों पर लागू होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इनका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
गर्मी : स्कूलों के समय में बदलाव, जिलाधिकारी ने दिए आदेश
0
Previous Articleफोरेक्स ट्रेडिंग और क्रिप्टो के नाम पर हुआ करोड़ों का खेल

