राजीव नामदेव –
शानिवार की देर शाम जारी कांग्रेस के निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की सूची पर सवालिया निशान लगे हैं। पार्टी नेताओं की ओर से सूची की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।
शनिवार की देर शाम को कांग्रेस प्रत्याशियों की एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी के हस्ताक्षर और मुहर के साथ जारी इस सूची में लक्सर, सुल्तानपुर, झबरेड़ा सहित छह निकायों में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। जिसके बाद मीडिया में भी सूची के आधार पर समाचार प्रसारित किए गए। वहीं, सूची में शामिल दावेदार और उनके समर्थकों के चेहरे खिल उठे। इस बीच सोशल मीडिया पर सूची पर सवाल उठाते हुए पार्टी नेताओं ने इसे किसी की शरारत बताया। इस बाबत कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेश राणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर जारी प्रत्याशियों की सूची की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। यह किसी की शरारत हो सकती है। संभवतः सूची एडिटेड है। यह शरारत किसने की है इसकी जांच कराई जाएगी।