कोतवाली क्षेत्र में प्रतिबंधित श्रेणी के पेड़ काटकर लकड़ी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लकड़ी बेचकर जमा की गई नकदी, चोरी में प्रयुक्त ट्रक और कुल्हाड़ी व आरा बरामद किए गए हैं।लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी अलाउद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 28 मार्च की रात को अज्ञात व्यक्ति उसके खेत में खड़े शीशम के 2 व नीम का 1 पेड़ काटकर वाहन में चोरी कर ले गए थे। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच वाहन के नंबर की मदद से आरोपियों को चिहिृत कर बृहस्पतिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान व चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह प्रतिबंधित श्रेणी के पेड़ काटने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तारके नेतृत्व में पुलिस टीम ने लक्सर – हरिद्वार मार्ग पर बेगम पुलिया के समीप से चार आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गुलफाम, अखलीम, शाहरुख और मुर्तजा सभी निवासीगण सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर बताए। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी से पेड़ काटने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पेड़ों की लकड़ी बेचकर जमा किए गए 24 हजार 400 रुपये की नकदी, आरा, कुल्हाड़ी और घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एएसआई रंजीत नौटियाल सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
प्रतिबंधित श्रेणी के पेड़ काटने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
0
Previous Articleभूमि विवाद में ग्रामीण और परिजन पर धारदार हथियार से हमला
Next Article आरटीई के तहत अब 6 अप्रैल तक करा सकेंगे आवेदन

