हरिद्वार जनपद के महेश्वरी गांव में घर में अकेली मौजूद देवरानी – जेठानी पर गांव के ही तीन लोगांे ने घर में घुसकर लाठी – डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को घर के बाहर खींचकर उनकी पिटाई की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी उषा देवी ने शिकायत कर बताया कि 28 जुलाई की रात को उनके पति संजय कुमार ड्यूटी पर गए थे। घर मंे वह और उनकी देवरानी मोना अकेले थे। तभी गांव के ही तीन आरोपी हाथ में लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। हमले में वह दोनों घायल हो गईं। आरोपी घसीटते हुए उन्हंे घर के बाहर सड़क पर ले आए और उनकी पिटाई की। । महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना की जांच की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
घर में अकेली मौजूद देवरानी – जेठानी पर धारदार हथियार से हमला
0
Previous Articleएक साथ उठे छह जनाजे तो पसीज गया हर किसी का कलेजा

