उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में महिलाओं का सैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में महिलाएं जमदग्नि को रक्षा सूत्र बांधने के लिए समारोह में पहुंचीं। इस दौरान कवियत्री और गायिका अनामिका जैन अंबर की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए भजनों ने महिलाओं का मन मोह लिया। राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि भी कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं के स्नेह से अभिभूत नजर आए।
दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि की ओर से रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए रक्षा सूत्र कार्यक्रम में पहुंची स्पर्श गंगा अभियान की संयोजक आरुषी निशंक ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्त और आत्मनिर्भर होना आवश्यक हैं। देश को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं का अहम योगदान है। पूर्व सांसद और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्तवपूर्ण कार्यक्रम और योजनाएं संचालित कर रही है। इनका सीधा लाभ महिलाओं तक पहुंच रहा है। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि क्षेत्र की माताओं बहनों से उन्हंे जो आशीर्वाद और स्नेह मिला है, वह इससे अभिभूत हैं। वह हर वर्ष रक्षाबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने के वह कार्य करेंगे। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सहयोग और आशीर्वाद उन्हें लगातार मिल रहा हैै। जनता के आशीर्वाद से आने वाले दिनों में क्षेत्र के विकास को नई उचांइयों पर पहुंचाने का कार्य वह करने जा रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने जमदग्नि को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान महिलाओं को उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर की प्रथम चेयरमैन ललिता अग्रवाल ने की। इस दौरान भाजपा नेता जितेंद्र चैधरी, राहुल अग्रवाल, अंबरीश गर्ग, अभिषेक जमदग्नि, विकास जमदग्नि, सहदीप चैधरी, शिवम कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रक्षा सूत्र कार्यक्रम में पहुंची हजारों महिलाएं, आशीर्वाद से अभिभूत हुए जमदग्नि
0
Previous Articleमुख्यमंत्री धामी को लक्सर सीट से चुनाव लड़ने का दिया न्यौता
Next Article घर में अकेली थी महिला, पड़ोसी युवक ने किया ऐसा काम ….

