नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत जागृति वीमेंस काॅन्फें्रस की ओर से लक्सर स्थित एच आर पी जी काॅलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच वाद – विवाद, भाषण, कविता, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। काॅलेज के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने कहा कि नशा व्यक्ति को धीरे – धीरे खोखला कर देता है। नशे से व्यक्ति का पतन होने लगता है। प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि नशे के कई दुष्प्रभाव हैं। नशे की लत के शिकार होकर युवा अपने लक्ष्यों से विमुख होकर धीरे – धीरे पतन की ओर बढ़ने लगते हैं। प्रबंध निदेशक शिवम अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताकर लोगों को इससे दूर रहने के लिए जागरूक करना चाहिए। काॅन्फ्रेंस की संस्थापक संरक्षक मंजुला भगत ने कहा युवाओं को नशा मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खुशप्रीत कौर, दीपिका चैधरी, दिव्या पुरी, सुहैल, गुलबहार मलिक, मुनीर व अनुष्का शर्मा को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। संचालन यूथ विंग लीडर शैलजा चैधरी ने किया। इस दौरान काॅलेज के वाइस चैयरमैन शिवम अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. सोमेश्वर राव, जेडब्ल्यूसी की सचिव करुणा शर्मा, संरक्षक अलका शर्मा सहित पदाधिकारी व विद्यार्थी शिक्षक मौजूद रहे
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
एचआर पीजी काॅलेज में छात्र – छात्राओं ने दिया नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
0
Previous Articleलिव इन में रह रही तलाकशुदा महिला को मिला धोखा
Next Article सुंदर राखियों में झलकी बच्चों की रचनात्मकता

