Author: jan paksh

सात नवंबर से आरंभ हुआ लक्सर चीनी मिल का पेराई सत्र बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। चीनी मिल ने इस बार डेढ़ करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा था। लेकिन मिल इस बार पिछले पेराई सत्र में की गई पेराई से भी करीब 35 लाख क्विंटल कम गन्ने की पेराई कर सकी।अतिवृष्टि से इस बार खादर क्षेत्र में गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। इसका असर मिलों को होने वाली गन्ना आपूर्ति पर भी नजर आया। पूरे पेराई सत्र के दौरान चीनी मिलें गन्ने की कमी से जूझती रहीं। यह स्थिति तब रही जब जनपद की तीन चीनों…

Read More

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर युवक उसका यौन शोषण करता रहा। बाद में मामला उजागर होने पर जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में हुए समझौते में युवक ने युवती से संबंध समाप्त करने का वादा किया। लेकिन कुछ समय बाद परिजन ने जब युवती की शादी तय कर दी तो आरोपी ने युवती के फोटो और वीडियो उसकी होने वाली ससुराल भेजकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। युवती के के परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब 6 वर्ष पहले उनकी…

Read More

नवरात्रि के दौरान कुट्टू के सेवन से पूर्व में लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामलों को लेकर खाद्य संरक्षा विभाग इस बार सतर्कता बरत रहा है। विभाग ने कुट्टू के आटे का निर्माण और विक्रय करने वाले व्यापारियों के साथ ही आमजन के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कुट्टू की गुणवता आदि से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।नवरात्रि के दौरान व्रती कुट्टू के आटे से बने पूड़ी, पकौड़ी सहित दूसरे व्यंजनों का सेवन करते हैं। पूर्व में मिलावटी और फंगस वाले कुट्टू के सेवन से लोगों की तबीयत बिगड़ने के कई…

Read More

परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्र पर कुछ युवकों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। इसमें छात्र बाल – बाल बच गया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने छात्र और उसके ममेरे भाई की पिटाई की। मामले में छह आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।पुलिस के अनुसार, नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी कमल नारायण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उनका पुत्र और भांजे की नगर के बसेड़ी मार्ग स्थित एक विद्यालय में परीक्षा थी। दोपहर करीब एक बजे वह जब परीक्षा देकर परीक्षाकेंंद्र…

Read More

। तहसील प्रशासन और खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने नगर में कुट्टू के थोक व फुटकर विक्रेताआेंं और ट्रांसपोर्टर के प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान पर मिले एक क्विंटल से अधिक कुट्टू के आटे को जब्त कर नष्ट कराया गया। इस दौरान कुट्टू व सिंघाड़ा के आटे के पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। विभागीय कार्रवाई से कुट्टू विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि बुधवार को उन्होंने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, नायब तहसीलदार मधुकर जैन और संयुक्त टीम के साथ नगर में कार्रवाई…

Read More

लक्सर। लक्सर जीआरपी ने ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पकड़ में आए आरोपी समीर निवासी सहारनपुर के खिलाफ लक्सर के अलावा सहारनपुर जनपद के अलग – अलग थानों में गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, 29 दिसंबर को रुड़की रेलवे स्टेशन से सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो रहे यात्री रोशन कुमार निवासी मधुबनी बिहार का मोबाइल फोन किसी ने चोरी कर लिया था। यात्री की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस…

Read More

देरी से चलेंगी जनता और काठगोदाम एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनेंरायवाला – देहरादून के बीच ब्लॉक से पांच महीनों तक संचालन पर असरसंवाद न्यूज एजेंसीलक्सर। रायवाला और देहरादून रेलवे स्टेशन के मध्य पांच महीनों तक मेगा ब्लॉक के चलते मार्च से लेकर अगस्त माह तक ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ेगा। इस दौरान होने वाले कार्यों के दौरान सप्ताह में तीन दिनों तक तीन ट्रेनों का 15 मिनट से लेकर 90 मिनट तक नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि रायवाला और देहरादून रेलवे स्टेशनों बीच 11 मार्च से 14 अगस्त तक…

Read More

साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से निकाली 1.13 लाख की रकमऑनलाइन ऑर्डर के बाद फोन पर भेजा था लिंकसंवाद न्यूज एजेंसीलक्सर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 1.13 लाख की रकम निकाल ली। ठगी के शिकार पीड़ित ने साइबर सैल और कोतवाली पुलिस को मामले की शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पुलिस के अनुसार, लक्सर नगर निवासी आनंद कुमार ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी ने ऑनलाइन स्टोर से कपड़े आर्डर किए थे। इस दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। फोनकर्ता ने स्वयं को कंपनी का कर्मचारी बताते…

Read More

मिठाई विक्रेताओं को ट्रे पर लिखनी होगी निर्माण और उपयोग की तारीखखाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन दुकानदारों को थमाए नोटिस, मिठाइयों के लिए नमूनेफोटोसंवाद न्यूज एजेंसीलक्सर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी मिठाई विक्रेताओं को काउंटर में रखी गई मिठाई की ट्रे पर मिठाइयों की निर्माण और उपयोग की आखिरी तारीख लिखने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को लक्सर में मिठाई की दुकानों के औचक निरीक्षण में नियमों उल्लंघन होने पर अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाइयों के नमूने लेने के साथ ही सफाई व्यवस्था सही नहीं मिलने पर तीन…

Read More

लक्सर। पुलिस कंट्रोल रूम को लक्सर रेलवे स्टेशन पर बम रखा होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। आनन – फानन में जीआरपी और आरपीएफ ने बम निरोधक दस्ते के साथ प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, टिकटघर, यार्ड आदि स्थानों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी। रुड़की सहित दूसरे रेलवे स्टेशनों पर भी पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया। घंटों की छानबीन के बाद सब कुछ सामान्य मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान फोन पर सूचना देने वाले को ट्रेस करने की कार्रवाई भी जारी रही। लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम ने झूठी सूचना देने के आरोपी…

Read More