Author: jan paksh

कंकरखाता गांव के सन्नी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सन्नी की हत्या उसी के दोस्त ने आपसी कहासुनी में गला दबाकर की थी। नशे के हालत में मोबाइल फोन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपित रोहित उर्फ बालू निवासी ग्राम कंकरखाता कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर लिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कंकरखाता गांव निवासी महिला माला देवी ने 30 जनवरी को अपने पुत्र सन्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 27 जनवरी को सन्नी घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।…

Read More

कंकरखाता गांव निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव पथरी थाना क्षेत्र के जंगल से बरामद हुआ। मृतक 27 जनवरी से लापता था। परिजन ने 30 जनवरी को लक्सर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कंकरखाता गांव निवासी सन्नी ( 20 वर्ष ) 27 जनवरी की शाम को घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं लगने पर 30 जनवरी को परिजन ने कोतवाली…

Read More

बकाया विद्युत बिलों पर सरचार्ज माफी की मांग जोर पकड़ रही है। पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में लक्सर विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने देहरादून पहुंचकर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव से मुलाकात की। उन्होंने एमडी को ज्ञापन सौंपकर सरचार्ज माफी की मांग की। पिछले दिनों अपनी मांगों को लेकर समिति ने लक्सर में विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को समिति से जुड़े लोग पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद के साथ लक्सर से देहरादून रवाना हुए। देहरादून में प्रबंध निदेशक से मिलकर रविंद्र आनंद ने…

Read More

सस्ते गल्ले की दुकान के निरीक्षण के दौरान राशन विक्रेता और पूर्ति निरीक्षक के बीच हाथापाई के मामले में पूर्ति निरीक्षक ने राशन विक्रेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने राशन विक्रेता पर अभद्रता और हाथापाई करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। तहरीर पर महिला राशन विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।हरिद्वार जनपद की लक्सर तहसील में तैनात पूर्ति निरीक्षक बबीता कटारिया ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 29 जनवरी को नगर के लक्सर गांव वार्ड निवासी एक कार्डधारक की शिकायत पर…

Read More

एच आर पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सत्र समाप्ति पर इंटरमीडिएट के छात्र – छात्राओं को विदाई दी। इस दौरान छात्र – छात्राओं के साथ शिक्षक भी भावुक हुए।कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कॉलेज के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने कहा धैर्य, परिश्रम और एकाग्रता से प्रयास करने पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल…

Read More

शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के बीच एक ऑंल्टो कार सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक बाल – बाल बच गए। दोनों को मामूली चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।              घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जगजीतपुर गांव निवासी वंश और रफल ऑल्टो कार से जगजीतपुर से लक्सर की ओर आ रहे थे। सुबह करीब 9 बजे जब वह लक्सर – हरिद्वार हाईवे पर सीमेंट फैक्टरी के समीप पहुंचे तभी घने कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण कार…

Read More

जम्मू मंडल में ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से सामान्य होने के लिए यात्रियों को अभी इंतजार करना होगा। रेलवे ने मार्च माह तक स्थगित की गई 4 जोड़ी ट्रेनों के स्थगन की अवधि को दो माह आगे बढ़ा दिया है। अप्रैल माह के बजाय ट्रेनों का संचालन अब मई माह के अंत में शुरू होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि जम्मूतवी मंडल मे ब्रिज संख्या 17, 163, 127 और 232 पर मरम्मत और पुननिर्माण से संबंधित कार्य गतिमान हैं। कार्य के चलते मंडल में संचालित होने वाली 4 जोड़ी ट्रेनों की स्थगन अवधि…

Read More

प्लाट को लेकर चल रहे विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को घेरकर धारदार हथियार और तबल से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित दस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुड़ी भगवानपुर गांव निवासी खुर्शीद अहमद ने तहरीर में बताया कि उनका गांव के ही आशिक अली के साथ एक प्लाट को लेकर तहसीलदार न्यायालय में वाद चल रहा है। 17 जनवरी को कानूनगो और लेखपाल प्लाट का निरीक्षण करने…

Read More

लक्सर – पुरकाजी मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृत युवक के पिता ने डंपर चालक पर गलत दिशा में लापरवाही और तेजी से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगाया है।पुलिस के अनुसार, गोवर्धनपुर गांव निवासी नकली राम ने तहरीर में बताया कि 22 जनवरी की रात को करीब 2 बजे उनका बेटा ऋषभ बाइक से लक्सर से गांव वापस आ रहा था। ऋषभ सड़क पर अपनी साइड ही चल रहा था। हाईवे पर शेखपुरी पेट्रोल पंप के समीप…

Read More

एचआर पब्लिक स्कूल लक्सर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्र – छात्राआें ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल और प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी और राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरूआत हुई। कॉलेज के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने कहा कि संविधान में हमें कई मौलिक अधिकार प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही देश और समाज के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों को भी याद रखा जाना चाहिए। सभी नागरिक राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका…

Read More