Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
लक्सर में कुआंखेड़ा गांव के समीप गन्ने के खेत में गुलदार का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव पर चोट अथवा किसी दूसरे जानवर के निशान नहीं मिले हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा है।शुक्रवार की सुबह ग्रामीण कुआंखेड़ा गांव के समीप स्थित खेत में चारा आदि लाने के लिए गए थे। इस दौरान ग्रामीणों की नजर गन्ने के खेत में अचेत पड़े एक गुलदार पर पड़ी। पहले ग्रामीण डरे, लेकिन गुलदार के शरीर में काफी देर तक कोई…
नगर में टेंपो ट्रैवलर रिवर्स करते समय एक महिला वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे हायर सेंटर लेकर गए, लेकिन चिकित्सक ने उसके पूरी तरह ठीक होने से से इन्कार कर दिया। महिला के पुत्र आबिद हसन ने पड़ोस के ही नफीस उर्फ सोनू के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर के लक्सर पूर्वी वार्ड निवासी आबिद हसन ने तहरीर में बताया कि 26 दिसंबर को उनकी मां ताहिरा घर से सराय जाने के लिए निकली थीं। इस दौरान पड़ोस का ही नफीस उर्फ सोनू टेंपो ट्रैवलर…
लक्सर कोतवाली के जैनपुर खुर्द गांव निवासी गुलजार आदि की जैनपुर से सटे लादपुर कलां गांव के रकबे में कृषि भूमि है। इससे सटी हुई एक अन्य किसान की भूमि है। दोनों के बीच खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। गुलजार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13 दिसंबर की सुबह उसके भाई और भतीजे शमशेर, तमरेज, और दानीश खेत में जुताई करने के लिए गए थे। इस बीच यहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के आरोपी हारुन, आशू, साबिर निवासीगण ग्राम हलवाहेड़ी थाना बहादराबाद नाजिम, आसिफ, मुर्सलीन, फरमान और मुजफ्फर निवासीगण लादपुर कलां…
खनन कारोबार शुरू कराने का झांसा देकर मंगलौर निवासी नवनीत से दो व्यक्तियों ने जमीन लीज पर देने के नाम पर 7 लाख की रकम हड़प ली। आरोपियों ने जो जमीन उसे दिखाई वह ग्राम सभा की निकली। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गुलाब सिंह और अमरजीत निवासीगण फतवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, मंगलौर कोतवाली के आसफनगर निवासी नवनीत सिंह ने तहरीर में बताया कि आरोपी गुलाब सिंह और अमरजीत के साथ उसकी जान पहचान थी। उन्होंने उसे…
देहरादून से वापस लौट रहे कांस्टेबल और ट्रैक्टर – ट्रॉली में गन्ना लेकर जा रहे लोगों के बीच सेठपुर गांव में साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर पर सवार पिता – पुत्र ने कांस्टेबल के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने कांस्टेबल को कार से खींचने का प्रयास किया। जिसमें कांस्टेबल की वर्दी के बटन और सोल्डर बेच टूट गए। कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता – पुत्र हातम सिंह और शक्ति सिंह निवासीगण ग्राम सेठपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र सिंह ने तहरीर…
दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के पति और ससुराल वालों ने विवाहिता को लोहे की गर्म रॉड से जलाया। उसे करंट भी लगाया गया। इसके बाद आरोपी उसे डौसनी गांव में उसके मायके के समीप छोड़कर चले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और सास, ससुर के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के डौसनी गांव निवासी प्रीति ने पुलिस उपाधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनकी शादी करीब 8 महीने पहले उत्तर प्रदेश के…
पुलिस ने नरोजपुर मार्ग से एक आरोपी स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 11.64 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में उसने अपने एक साथी का नाम भी बताया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर की रात को बाजार चौकी प्रभारी विपिन कुमार हेड कांस्टेबल शमशेर खान और राजपाल के साथ नगर में गश्त पर निकले थे। जब वह नरोजपुर गांव से बहादरपुर खादर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर पहुंचे तभी उन्होंने अंधेरे में मौजूद एक व्यक्ति को देख उससे पूछताछ…
एसयूवी से बाइक की टक्कर में बाइक सवार मोटर मैकेनिक की मौत के मामले में मृतक के पिता ने कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता कविसर निवासी ग्राम कलसिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र निकुल की लक्सर के बालावाली तिराहे के समीप बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। 8 नवंबर को शाम को समय वह हरिद्वार मार्ग से बाइक पर स्पेयर पार्ट्स लेकर आ रहा था। इस दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार के चालक ने तेज गति…
दहेज में बाइक और आभूषण की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया। विवाहिता के पति ने उसे फोन पर ही तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 11 मई 2023 को मुस्लिम रीति रिवाज से उत्तर प्रदेश के शामली जनपद निवासी अम्मार अली के साथ हुई थी। शादी के उसके परिजन ने सोने चांदी के आभूषण, नकदी…
गन्ना मूल्य को लेकर किसान प्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक संजय गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं और अपेक्षाओं से अवगत कराया। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर प्रदेश में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से अधिक 425 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है। किसान संगठनों की ओर से पेराई सत्र. शुरू होने के बाद से सरकार से गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग की जा रही है। इस बीच मंगलवार को किसान प्रतिनिधि और भाजपा संगठन के पदाधिकारी लक्सर के…
