Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता ने ने आत्महत्या करने की धमकी दी तो पति ने उसकी जिद के सामने घुटने टेक दिए। इसके बाद पति ने स्वयं उसकी शादी उसके प्रेमी के साथ कराकर उसे विदा कर दिया।मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी वर्ष 2021 में रीना ( बदला हुआ नाम ) के साथ हुई थी। उनके एक बेटा भी है। इसी बीच मायके आने जाने के दौरान रीना की गांव के ही युवक के साथ आंखें चार हो गई। दोनों…
आपसी विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक पर घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नामजद छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली के मुटकाबाद गांव निवासी रामकुमार ने तहरीर देकर बताया कि 22 अक्तूबर को सुबह के समय आरोपी विशाल उर्फ पोमान, अश्वनी, अरविंद, सूरज व चांद और मनजीत लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर के बाहर आए और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह घर के बाहर आया तो आरोपियों ने उस पर…
बाइक के चालान के संबंध में जानकारी के लिए फोन करने पर कांस्टेबल ने मीडियाकर्मी के साथ अभद्रता कर दी। मीडियाकर्मी ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। शिकायत पर एसएसपी ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच सीओ मंगलौर को सौंपी गई है। हरिद्वार जनपद के लक्सर निवासी एक मीडियाकर्मी के अनुसार, बीते शुक्रवार को उनके एक परिचित की बाइक पुलिस ने सीज की थी। लेकिन कार्रवाई से संबंधित पत्रावली अभी सीओ कार्यालय नहीं पहुंचे थे। मंगलवार की दोपहर को उन्होंने कोतवाली में डाक मुंशी का कार्य संभाल रहे कांस्टेबल अरविंद कुमार से इस बाबत…
काम से घर वापस लौट रहे ग्रामीण पर कुछ लोगों ने घात लगाकर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली के बहादरपुर खादर गांव निवासी नरेंद्र मकान के लिंटर बनाने का कार्य करता है। इन दिनों वह ऋषिकेश में काम कर रहा है। बताया गया कि दो दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसने मामले में बीच बचाव कराया था। इसे लेकर एक पक्ष उससे…
आमतौर पर सांप को देखते ही लोग भयभीत हो उठते हैं उस पर काला कोबरा नजर आए तो आम इंसान की हालत क्या होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन यहां एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां कोबरा के डसने से गुस्साए युवक ने उसका फन मुंह से चबा डाला।इससे कोबरा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक को अस्पताल से उपचार के बाद अगले दिन छुट्टी मिल गई। युवक की हालत सामान्य बताई गई है। हैरान कर देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में सामने आई है। मीडिया…
साहब अगले माह बेटी की बारात आनी है….लेकिन गांव का ही युवक उसका रिश्ता तुड़वाने पर आमादा है….दो बार पहले भी वह ऐसा कर चुका है…….कोतवाली पहुंचे एक युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई कर बेटी का रिश्ता बचाने की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक ग्रामीण ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाते हुए बताया कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी के पीछे पड़ा…
बुलाती है मगर जाने का नहीं……सोशल मीडिया पर चर्चित यह कमेंट गुजरात के एक आरोपी जालसाज को शायद ताउम्र याद रह जाएगा। दरअसल, 30 लाख की जालसाजी के मामले में पुलिस को चकमा देते आ रहा एक आरोपी जब मोबाइल फोन पर एक महीने का वर्चुअल इश्क फरमाने के बाद कथित प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो उस पर जो बीती वह उसे शायद कभी न भुला पाए।मामला गुजरात के सूरत का है। जहां लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गुजरात पुलिस की सब इंस्पेक्टर शीतल चौधरी ने…
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे विशेष ट्रेन चलाएगा। साथ ही बालावाली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की भी घोषणा की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए दिल्ली से हरिद्वार के बीच मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। बताया कि 04303 – 04 हरिद्वार – दिल्ली – हरिद्वार मेला स्पेशल ट्रेन 4 और 5 नवंबर को दिल्ली से रात 9ः30 और…
रेलवे परिसर में खड़ी लोको पायलट की बाइक चोरी हो गई। लोको पायलट की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अतुल कुमार निवासी रायपुर रोड देहरादून ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रेलवे विभाग में सहायक लोको पायलट हैं। वर्तमान में लक्सर स्थित रेलवे कालोनी में रह रहे हैं। अतुल ने बताया कि, 24 से 26 अक्तूबर के मध्य उन्हांने ड्यूटी से दो दिनों का अवकाश लिया था। इस दौरान वह अपनी बाइक रेलवे परिसर में खड़ी कर घर चले गए थे। इस बीच किसी ने…
विवाहिता को जलाकर उसकी हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के भगतनपुर गांव निवासी विवाहिता पारुल 24 अक्तूबर को अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। 70 फीसदी से अधिक झुलसी अवस्था में उसे पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया था। जहां से उसे देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है। मामले में पारुल के भाई रणवीर सिंह निवासी किशनपुर भगवानपुर ने उसके पति संजय और सास सीतो देवी…
