Author: jan paksh

लक्सर कोतवाली के भगतनपुर गांव निवासी विवाहिता पारुल 24 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। साठ फीसदी से अधिक झुलसी अवस्था में उसे पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया था। जहां गंभीर हालत के चलते उसे देहरादून रेफर कर दिया गया था। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इस बीच भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी रणवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन पारुल की शादी 24 फरवरी 2019 को भगतनपुर गांव निवासी संजय के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने ऑल्टो कार, नकदी, सोने चांदी के जेवर सहित हैसियत से बढ़कर…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक प्रतिनिधिमंडल के रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्हांने जनपद में रेल सुविधाएं बढ़ाए जाने का अनुरोध किया। उन्हांने रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण की भी मांग की।          प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा नेता राजेश रस्तोगी ने बताया कि शुक्रवार की शाम सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में रेलमंत्री से मुलाकात कर उनसे लक्सर, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार, मोतीचूर आदि रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का स्टॉपेज कराए जाने, लक्सर रेलवे स्टेशन और बाईपास मार्ग पर ट्रेनों के स्टॉपेज, रेलवे स्टेशन पर मुख्य द्वार, अंडर ब्रिज…

Read More

 त्योहारों के दौरान रेलवे विभिन्न रेलवे स्टेशनों के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इनमें सात जोड़ी ट्रेनों को लक्सर और रुड़की सहित मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।      वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्पा ने बताया कि छठ पूजा सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर अक्तूबर माह में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनां का संचालन किया जाएगा। मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को ठहराव दिया गया है। इनमें 05735-36 अमृतसर – कटिहार – अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को मंडल के रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। 07077-78 हैदराबाद…

Read More

जंगल से निकलकर एक विशालकाय अजगर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की क्यूआरटी ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया। वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को लक्सर रेंज के तहत नेहंदपुर गांव में एक विशालकाय अजगर गांव में आबादी क्षेत्र में ग्रामीण बलजिंदर सिंह और प्रीतम सिंह के आवास के आंगन तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर विभाग की क्यूआरटी में शमिल गुरजंट सिंह, सुमित सैनी, शिवकुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने अजगर को रेस्क्यू किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू किए…

Read More

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 2.47 लाख की रकम ठग ली गई। आरोपियों ने झांसा देने के लिए रशिया का फर्जी एयर टिकट और वीजा भी बनाकर दिया। लेकिन एयरपोर्ट पर उनकी पोल खुल गई। पीड़ित ने बिजनौर जनपद निवासी दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।          लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर उर्फ नस्तरपुर निवासी परवेज आलम ने न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि एक साल पहले एक परिचित के माध्यम से उसकी मुलाकात आरोपी शहाबुदीन और उसके भाई लईक निवासीगण भागीजोत थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर से हुई थी। आरोपियों…

Read More

घर के सामने बाइक से पटाखे चलाने की शिकायत पर गांव में पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी युवक के परिजन ने मारपीट कर हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी। हेड कांस्टेबल की ओर से दो महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट कर वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।          पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम को लक्सर कोतवाली के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले धूम सिंह का बेटा भास्कर उनके घर…

Read More

ऑल्टो में सवार होकर आए चोर सौर ऊर्जा प्लांट से हजारों कीमत की तार और अन्य सामान चोरी कर ले गए। प्लांट स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।         पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली के कुंआखेड़ा गांव निवासी ललित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका कुंआखेड़ा गांव से कचरा फैक्टरी की ओर जाने वाले मार्ग पर सौर ऊर्जा प्लांट है। 10 सितंबर की देर रात को ऑल्टो कार में सवार होकर चोर उसे प्लांट पर आए और यहां लगाए गए हजारों कीमत के तार व अन्य सामान…

Read More

आप अक्सर साइबर ठगों के लोगां के साथ धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से पैसे उड़ाने की खबरें देखते सुनते होंगे। लेकिन उत्तराखंड में एक होमगार्ड के जवान ने उल्टा ठगी का प्रयास कर रहे साइबर ठगों को ही आठ लाख का चूना लगा दिया। साइबर सैल मामले की जांच कर रहा है।मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी में सामने आया है। जहां साइबर ठगों ने एक धोखाधड़ी होमगार्ड के जवान सुरेंद्र कुमार के बैंक खातें का इस्तेमाल कर उस पर 2.45 लाख का लोन ले लिया। इसके बाद उन्होंने इसी खाते का इस्तेमाल किया। बताया गया कि इस दौरान बैंक खाते…

Read More

महज बारह सौ रुपये लेनदेन के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक का गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र निवासी सौरभ को 12 अक्तूबर उसके ही दोस्त रोहित निवासी बहादराबाद ने घर में घुसकर चाकू से गोद दिया था। गंभीर अवस्था में सौरभ को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था। मामले में सौरभ के चाचा सुशील ने पुलिस को तहरीर दी थी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चौबीस…

Read More

युवक के साथ मारपीट और उगाही के आरोप में पीआरडी के चार स्वयंसेवकों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में शिकायत पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय ने 8 अक्तूबर को दोनों पक्षों के सुनवाई के लिए बुलाया था।मामले में शिकायतकर्ता दिव्यांश की ओर से पीआरडी के चार स्वयंसेवकों पर अभद्रता करते हुए मारपीट करने और उगाही करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायत की गई थी। शिकायत पर 8 अक्तूबर को दोनों पक्षों को जिला मुख्यालय बुलाया गया था। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल…

Read More