Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
टप्पेबाजी, लूट, छिनैती जैसी आपराधिक वारदातों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के नेतृत्व में पुलिस ने नगर और देहात क्षेत्र में बैंक शाखाओं और आभूषण की दुकानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक शाखाओं में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, अलार्म सिस्टम और सीसीटीवी की जांच की गई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बैंक अधिकारियों को बैंक के मुख्य द्वार और बैंक के भीतर प्रमुख प्वाइंट पर सीसीटीवी व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा अच्छी गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके…
शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित चारलेन परियोजना के प्रस्तावित एलायमेंट की विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि चारलेन हाईवे बनने से हरिद्वार की से खानपुर की दूरी तीन किमी कम होगी तथा आवागमन में समय बचेगा। इसके साथ ही मार्ग पर दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ ही वाहन चालकों को जाम आदि समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। एनएचएआई के ईई सुरेश तोमर ने जनप्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि भीड़भाड़ एवं आबादी क्षेत्र में 7.5 किमी एलिवेटेड रोड और और जहां एलिवेटेड…
राजमार्ग 334ए पर हरिद्वार से खानपुर के मध्य करीब 46 किमी दो लेन मार्ग को चारलेन में बदलने के लिए प्रस्तावित परियोजना के लिए देहरादून की टीसीएस कंपनी को 65 लाख की लागत से सर्वे और एलायमेंट का जिम्मा सौंपा गया था। कार्य पूरा होने के बाद कंपनी द्वारा चारलेन हाईवे का जो नक्शा खींचा गया है उसमें हरिद्वार से खानपुर की दूरी 46.5 किलोमीटर से घटकर 43.5 किलोमीटर रह जाएगी। इसमें 7.5 किमी एलिवेटेड रोड प्रस्तावित की गई है। सबसे महत्तवपूर्ण यह कि प्रस्तावित चारलेन हाईवे लक्सर और सुल्तानपुर में नगरीय क्षेत्र से होकर नहीं निकलेगा। यहां से हाईवे…
शादी के लिए प्रेमी की चौखट पर पहुंची युवती ने प्रेमी के इनकार से आहत होकर जहर गटक लिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र का बताया गया है। बताया गया कि स्थानीय एक युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग – अलग समुदाय के हैं। युवती युवक के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन युवक अक्सर उसे टाल देता था। इस पर सोमवार को युवती युवक के…
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल के निर्देश पर संयुक्त प्रशासनिक टीम द्वारा नगर में होटल, रेस्तरा, मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी बीच क्षेत्रिय खाद्य अधिकारी देवचंद को नगर में गोवर्धनपुर मार्ग पर स्थित एक किसान समृद्धि केंद्र में अवैध तौर पर गैस रिफिलिंग किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने केंद्र पर छापा मारा। यहां दुकान के भीतर केबिन और दो अन्य दुकानों में 14 व्यवसायिक और 7 घरेलू एलपीजी सिलिंडर, गैस रिफिलिंग के उपकरण बरामद हुए। क्षेत्रिय खाद्य अधिकारी देवचंद ने बताया कि बरामद सिलिंडर के संबंध में…
क्षेत्रवासियों की रायसी क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय बनाए जाने की बरसों पुरानी मांग पूरी होने की आस बंधी है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर में राजकीय महाविद्यालय की खोले जाने की घोषणा की है। साथ ही एक हाईस्कूल को भी इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत किए जाने की घोषणा सीएम ने की हगौरतलब है कि लक्सर नगर में संचालित हो रहे राजकीय महाविद्यालय को कुछ साल पहले नगर के भुरनी मार्ग पर स्थाई भवन में स्थानंतरित कर दिया गया था। इसके बाद यहां स्नातकोत्तर कक्षाओं का भी संचालन शुरू हो गया था। इस बीच…
मुरादाबाद – सहारनपुर रेलखंड पर रायसी रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति हावड़ा – देहरादून दून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटकर मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान कन्नौज ( 41 वर्ष ) निवासी ग्राम रायसी के रूप में हुई। उसके परिजन को जानकारी दी गई। हादसे की जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर आ गए। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक रायसी का ही रहने…
कलियर क्षेत्र में व्यक्ति और दो बच्चे गंगनहर के बहाव में बहकर लापता हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों की गंगनहर में तलाश की जा रही है।जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी मेहंदी हसन परिजनों के साथ कलियर जियारत करने के लिए आया था। बुधवार को वह अपने बेटे तौफीक और बेटी तोएबा व अन्य के साथ बावनदर्रे के निकट गंगनहर के किनारे बैठे थे। इस दौरान अचानक तौफीक गंगनहर में गिर गया। तौफीक को पानी में बहते देख मेहंदी हसन भी उसे बचाने के लिए पानी में…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने आपराधिक घटनाओं के खुलासे में देरी पर नाराजगी जताई है। सबंधित थाना प्रभारियों को घटनाओं के शीघ्र खुलासे के निर्देश उन्होंन दिए। एसएसपी ने कहा कि कर्तव्यपालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश उन्होंने दिए।जनपद पुलिस मुख्यालय पर आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए थाना व कोतवाली प्रभारियों को थाना क्षेत्र में लंबित विवेचनाओं की प्रगति की निगरानी और शीघ्र लंबित चल रहे मामलों के निस्तारण के आदेश दिए। विवेचना में लापरवाही पर संबंधित…
लक्सर। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लंबे समय से एक ही तहसील में जमे 7 रजिस्ट्रार कानूनगो, 3 लेखपाल और 36 राजस्व उपनिरीक्षकों के एक तहसील से दूसरी तहसील में स्थानंतरण किए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ ही अनुभव, और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने व दक्षता और संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानंतरण किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को तत्काल नये तैनाती स्थल पर योगदान आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं रजिस्ट्रार कानूनगो, लेखपाल और राजस्व उपनिरीक्षकों के बाद…
