Author: jan paksh

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद में कई दारोगाओं के कार्यस्थल में फेरबदल किया है। कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के साथ ही जनपद की कई चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं। लक्सर, रुड़की और बहादराबाद में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बदले गए हैं। जबकि चौकी प्रभारी बदलने के साथ ही दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है। देखिए सूची …

Read More

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर कर दिया है। बिहार में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां अब और तेज हो गई हैं।बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं। सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जाएगा। इनमें पहले चरण के लिए 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण में…

Read More

जिस बहन ने कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया था भाई ने उसी बहन की हत्या कर दी। युवक अपनी बहन के प्रेम संबंध से नाराज था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने पानी में डुबोकर अपनी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वयं ही पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी।ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के कैपियरगंज क्षेत्र में सामने आई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, आरोपी युवक आदित्य यादव ने सोमवार की सुबह अपनी बहन 19 वर्षीय बहन की हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची…

Read More

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद शासन ने सूबे में कोल्ड्रिफ, डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड कफ सिरप को प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही औषधि नियंत्रण विभाग को भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी को लेकर औषधि निरीक्षक मेघा आनंद के नेतृत्व में विभागीय टीम ने हरिद्वार जनपद में अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कफ सिरप का निर्माण करने वाली 6 निर्माण इकाइयों से कफ सिरप के नमूने लिए गए। इसके अलावा जनपद में मेडिकल स्टोर्स से भी 16 कफ सिरप के नमूने लिए गए हैं। औषधि…

Read More

लक्सर। इंडियन रिपोर्टर क्लब लक्सर की ओर से लक्सर में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लक्सर, रुड़की, लंढौरा, कलियर, मंगलौर सहित कई शहरों के पत्रकार शामिल हुए। समारोह में पहुंचे एसडीएम सौरभ असवाल ने कहा कि पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण पेशा है। सभी पत्रकार अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए जनसरोकार से जुडे़ मुद्दों को उठाने का कार्य करें। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी आमजन की समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष उठाने का कार्य करते हैं। लक्सर शुगर मिल के महाप्रबंधक एस…

Read More

प्रेम प्रसंग में सास और दामाद, समधी और समधन के फरार होने की घटनाओं के बीच अब दादी बन चुकी एक महिला के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि महिला घर में रखे दोनों बहुओं के जेवर और नकदी भी साथ ले गई।मामला उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय एक महिला के परिवार में दो बेटे, दो बहुएं और दो पौत्र हैं। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को…

Read More

लक्सर। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए ऑडियो वायरल होने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी ने डेढ़ माह से अधिक समय बीतने के बाद भी विभाग को कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस पर जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है।जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति के द्वारा एक ग्रामीण के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज की जा रही है। ऑडियो में गाली गलौज करने वाले व्यक्ति खानपुर ब्लॉक में…

Read More

हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने गांजे की खेप संग एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह उपनिरीक्षक सुनील पंत और कांस्टेबल सत्यपाल और जसवीर के साथ शनिवार की देर रात को ऋषिकुल मैदान के निकट चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूनसान जगह पर खड़ी एक स्विफ्ट कार में मौजूद शख्स से उन्होंने पूछताछ की। कार में मौजूद व्यक्ति पुलिस को देख सकपका गया और इधर उधर की बातें कर पुलिस को टालने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी कार की तलाशी ली तो कार से 4 किलो…

Read More

लक्सर तहसील क्षेत्र के कंकरखाता गांव निवासी साहब सिंह शुक्रवार की रात को परिजन के साथ घर में सोये हुए थे। रात करीब 12ः30 बजे घर में खटपट की आवाज सुनकी उनकी नींद खुली तो घर में मौजूद मगरमच्छ को देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर उनके परिजन और ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वनकर्मी गुरजंट सिंह, रोहित सैनी और सुमित सैनी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। वन क्षेत्राधिकारी लक्सर शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ग्रामीण के घर में घुस आए मगरमच्छ को रेस्क्यू…

Read More

भुगतान में देरी से नाराज एक ठेकेदार ने पांच गांवों में पेयजल आपूर्ति बंद कर दी। मामले में शिकायत मिलने पर विभाग ने आपूर्ति सूचारू कराने के साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जलसंस्थान ने लक्सर के अकौढ़ा, नरोजपुर, सैदाबाद, सुभाषगढ़ और प्रीतपुर गांव में कुछ महीने पहले नए ओएचटी का निर्माण कराया था। मेरठ के एक ठेकेदार द्वारा इन गांवों में निर्माण किया गया था। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी अभी उसका भुगतान नहीं हुआ है। काफी प्रयासों के बावजूद भुगतान नहीं होने पर शुक्रवार को ठेकेदार ने पांचों गांवों में ओएचटी…

Read More