Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
लक्सर कोतवाली के संघीपुर गांव निवासी अनस ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 फरवरी को उसके रिश्तेदार ट्रेन से लक्सर आ रहे थे। वह गांव से उन्हें बाइक पर लेने के लिए लक्सर आया था। रेलवे परिसर में बाइक खड़ी कर वह रिश्तेदार को लेने चला गया। इस दौरान किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। वापस लौटने पर काफी तलाश करने पर भी उसकी बाइक नहीं मिली। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मामला दर्ज कर बाइक की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, लक्सर कोतवाली में तैनात एएसआई रंजीत नौटियाल कांस्टेबल संदीप रावत और मदन के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान ग्राम संघीपुर से मुकरपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर मौजूद एक व्यक्ति ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पकड़कर आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से 15 किलो संरक्षित पशु का मांस बरामद हुआ।पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रईश निवासी ग्राम गढ़ी संघीपुर कोतवाली लक्सर बताया। बरामद मांस उसने मोनू निवासी ग्राम कासपुर बोडाहेड़ी थाना पथरी से लेकर आने की जानकारी पुलिस को दी। लक्सर…
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग भतीजी इंटरमीडिएट की छात्रा है। 3 मार्च को वह घर से परीक्षा देने जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्हांने किशोरी की तलाश की। इस दौरान उसके साथ पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया कि आरोपी तुषार निवासी लक्सर उसे अपने साथ ले गया है।इसके बाद किशोरी के परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने आरोपी के एक दोस्त पर भी संदेह जताया…
लक्सर नगर के वार्ड संख्या आठ लक्सर पूर्वी निवासी अंकुर चौधरी एडवोकेट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 फरवरी को वह गांव में विजयपाल के घेर में बैठे हुए थे। इस बीच आरोपी खड़क सिंह, उसके दोनों बेटे अनमोल और प्रियंक व पत्नी रुकमेश ट्रैक्टर व बाइक पर सवार होकर आए और उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया।उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की थी। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। किसी प्रकार उन्होंने स्वयं को बचाया। अंकुर चौधरी ने…
लक्सर कोतवाली के रायसी चौकी क्षेत्र के हबीबपुर कुड़ी गांव निवासी मोहम्मद अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई शाहनजर ( 41 वर्ष ) विगत 20 फरवरी को शाम को समय रायसी से अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान जब वह हबीबपुर कुड़ी गांव में सीमेंट स्टोर के सामने पहुंचा तभी लक्सर की ओर से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में शाहनजर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी कार चालक वहां निकल गया। उनके पुलिस…
पुलिस के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खुर्द गांव में सहकारी समिति चुनाव में जीत के बाद डीजे बजाकर जश्न मनाने के दौरान छींटाकशी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया था। मामले में एक पक्ष के फुरकान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 फरवरी को समिति चुनाव में महिला प्रत्याशी के जीतने पर डीजे बजाकर जश्न मनाते हुए आरोपी पक्ष ने उनके साथ गाली गलौज की। इस पर वह लोग अपने घर में आ गए। रात करीब नौ बजे आरोपी ग्राम प्रधान के पति फरमान, फरमान के भाई इमरान, वासिफ, खुर्शीद, जमशेद,…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर 20 फरवरी से 31 मार्च तक चलने वाले राष्ट्रीय गैर छुआछूत रोग रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम ( एनपी – एनसीडी ) अभियान के तहत लक्सर ब्लॉक में कार्य शुरु कर दिया गया। इसके तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा घर – घर जाकर तीस वर्ष से अधिक आयु के लोगों की जांच की जाएगी। अभियान का उद्देश्य गैर छुआछूत रोगों जैसे ब्लड प्रेशर, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर जैसे रोगों का समय पूर्व पता लगाकर उनका उपचार शुरु करने का है। स्वास्थ्य कर्मियों को जांच के लिए बीपी…
नगर में करीब पांच वर्ष पूर्व रुड़की तिराहे पर शिव प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही तिराहे का नाम शिव चौक किया गया था। यहां स्थापित शिव प्रतिमा के इर्द गिर्द फव्वारे लगाए गए थे। लेकिन देखरेख के अभाव में फव्वारे बंद हो गए। इसके अलावा प्रतिमा स्थल के आसपास झाडियां उग आने से यह स्थल उपेक्षा का शिकार बना हुआ था। बीते सप्ताह नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार ने पालिका के ईओ मौहम्मद कामिल के साथ प्रतिमा स्थल का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पालिका प्रशासन ने प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरु…
लक्सर ब्लॉक की 8 किसान सेवा सहकारी समितियों में डायरेक्टर के 88 पदों के लिए सोमवार को सहकारी समितियों में डायरेक्टर पद के लिए चुनाव कराए गए थे। शाम को मतदान के बाद मतगणना के बीच ही उच्च न्यायालय के आदेश आने के बाद देर शाम चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। मामले में अब 27 फरवरी को सुनवाई होनी है। इस बीच उच्च न्यायालय के आदेश आने के बाद चुनाव जीते प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र वितरित नहीं किए गए। जिसके चलते फिलहाल उनके सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन अभी जीत…
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लक्सर क्षेत्र में शिवालयों पर हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।बुधवार को महाशिवरात्रि पर नगर के सीमली स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर अलसुबह चार बजे से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरु हो गया था। सैंकड़ों की संख्या में शिवभक्ताओं ने प्राचीन शिवमंदिर में जलाभिषेक किया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंदिर के पुजारी अरविंद शर्मा ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर की क्षेत्र में बहुत मान्यता है। हर साल यहां महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया जाता है।…
