Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
एचआर पब्लिक स्कूल लक्सर में महान समाज सुधारक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में कविता पाठ, भाषण, निबंध और पेंटिग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।विद्यालय की निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने विपरीत परिस्थितियों में हार न मानते हुए राष्ट्र और समाज सेवा के लिए स्वयं को समर्पित किया। वह न्यायप्रिय और दूरदर्शी समाजसेवक के रुप में इतिहास में अमर हो गईं। हम सभी को उनके गुणों को आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए। प्रधानाचार्य अनीश…
एच आर पब्लिक स्कूल लक्सर में तीन दिवसीय स्काउट्स कैंप का समापन हो गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने कैंप के अनुभव साझा करने के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।विद्यालय के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल और निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने समापन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्काउट्स के माध्यम से विद्यार्थियों में आपात परिस्थितियों में धैर्य और अनुशासन के साथ सेवा भाव और सहायता की भावना का संचार होता है। इससे उनमें आत्मनिर्भर बनने और आपात परिस्थितियों का मुकाबला करने की क्षमता का विस्तार होता है। तीन दिवसीय शिविर में स्काउट्स को राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता,…
पुलिस के मुताबिक, लक्सर कोतवाली के पीतपुर गांव निवासी कपिल ने तहरीर देकर बताया कि उसके पिता इसमपाल और दादा नेकीराम 9 मई को अपने खेत में काम कर रहे थे। काम करते समय उसके पिता का मोबाइल फोन गुम हो गया। गांव की ही रानी और उसकी बेटी भी तब वहां काम कर रहीं थी। उसके दादा उनके घर गए और उनसे मोबाइल फोन के बारे में पूछा। इस पर वह भड़क गई और उनके साथ गाली गलौज की। इस पर वह वापस घर लौट आए। आरोप है कि, कुछ देर बाद रानी, उसकी बेटी शिवानी और बेटा शुभम…
पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात को रायसी चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी हेड कांस्टेबल प्रदीप कन्नौजिया और कांस्टेबल महेंद्र सिंह के साथ बालावाली – लक्सर मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान सैदाबाद तिराहे के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़ा देख वह उसके पास जाने लगे तो व्यक्ति वहां से भाग निकला। संदेह होने पर पीछा कर पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 10.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नाजिम निवासी ग्राम नवादा जैनपुर कोतवाली लक्सर बताया। बरामद स्मैक उसने लादपुर खुर्द गांव निवासी व्यक्ति से लेकर आने की बात कही…
मंगलवार को लक्सर तहसील में आयोजित किए गए तहसील दिवस में एसडीएम सौरभ असवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान आमजन की शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण में देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने तहसील दिवस पर सभी विभागों के अधिकारियों को मौजूद रहने ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। तहसील दिवस पर कुल 29 शिकायतें और समस्याएं दर्ज कराई गईं। इनमें चकबंदी, राजस्व विभाग और विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों की संख्या सबसे अधिक रही। शिकायतों में खतौनी की नकल, भूमि की पैमाइश, विद्युत व पेयजल आदि से जुड़ी…
लक्सर कोतवाली के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी नौशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह गांव में अपने मकान का निर्माण करा रहा है। 18 मई को जब वह अपने मकान पर गया तो उसने देखा कि यहां रखे विद्युत तार के बंडल, ग्रीस आदि सामान चोरी हो गया है। ग्रामीण की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश कर रही थी। इस बीच सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने एक आरोपी शेर आलम उर्फ बुद्धू निवासी सुल्तानपुर को फूलगढ गांव की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक…
लक्सर कोतवाली के बहादरपुर खादर गांव निवासी युवक शान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बाइक पर बाजार से वापस लौट रहा था। मार्ग में पहले से मौजूद कुछ युवकों ने गाली गलौज करते हुए उसे रोक लिया और धारदार हथियार से उस पर हमला किया। आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटा। इसके बाद जाते समय उन्होंने तमंचे से फायरिंग की। आरोपी अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने हमलावर युवकों में चार की पहचान करते हुए उनके नाम मोनू उर्फ बच्ची, लव, रितिक और काव्य निवासीगण लक्सर बताए हैं। इंस्पेक्टर राजीव…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अवैध रुप से संचालित हो रहे मदरसों की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम मदरसों की जांच कर रही है। तीन दिन पहले प्रशासनिक टीम ने लक्सर के मखियाली कलां और मखियाली खुर्द गांव में जांच करने के बाद दो मदरसों को बंद कराते हुए सील कर दिया था।मंगलवार को भी तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्र में मदरसों की जांच की। तहसीलदार ने बताया कि नगला खिताब, ऐथल और सीधडू गांव में संचालित हो रहे मदरसों…
पुलिस के मुताबिक, 14 मार्च को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहालपुरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया था। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। मामले में एक पक्ष की ओर से रविपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना वाले दिन गांव में लोग पागलदास बाबा की समाधि पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बिलेंद्र, अजय, अरुण, अश्विनी, अतुल, साधुराम, राहुल, मोहित, गौतम, राजन और रवि ने लोगों के साथ मौजूद उसके पुत्र राहुल और ग्रामीण प्रेमचंद के साथ मारपीट करने साथ ही पथराव किया। इसमें राहुल…
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर – गोरखपुर कैंट – कुसम्ही रेलखंड पर कार्य के चलते सीतापुर – शाहजहांपुर 16 अपै्रल से 6 मई, गोंडा – सीतापुर 12 अप्रैल से 6 मई और दरभंगा – अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 16 अप्रैल से 4 मई तक निरस्त रहेंगी। सहरसा – आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 11 अप्रैल से 2 मई के बीच 16 दिनों के लिए निरस्त रहेगी। आनंद विहार टर्मिनस – सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन 12 अप्रैल से 3 मई के मध्य 16 दिनों के लिए निरस्त रहेगी। रक्सौल जंक्शन – आनंद विहार टर्मिनस 12…
