मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर – गोरखपुर कैंट – कुसम्ही रेलखंड पर कार्य के चलते सीतापुर – शाहजहांपुर 16 अपै्रल से 6 मई, गोंडा – सीतापुर 12 अप्रैल से 6 मई और दरभंगा – अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 16 अप्रैल से 4 मई तक निरस्त रहेंगी। सहरसा – आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 11 अप्रैल से 2 मई के बीच 16 दिनों के लिए निरस्त रहेगी। आनंद विहार टर्मिनस – सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन 12 अप्रैल से 3 मई के मध्य 16 दिनों के लिए निरस्त रहेगी। रक्सौल जंक्शन – आनंद विहार टर्मिनस 12 अपै्रल से 3 मई व आनंद विहार टर्मिनस – रक्सौल जंक्शन ट्रेन 13 अप्रैल से 4 मई तक निरस्त रहेगी।
गोरखपुर – देहरादून एक्सप्रेस 16, 18, 23, 25, 30 अपै्रल और 2 मई को और देहरादून – गोरखपुर 15, 17, 22, 24, 29 अप्रैल और 1 मई को निरस्त रहेगी। मुज्जफरपुर – देहरादून एक्सप्रेस 21, 28 अप्रैल, 3 व 10 मई और देहरादून मुज्जफपुर एक्सप्रेस 19, 26 अप्रैल व 3 मई, गोरखपुर – जम्मूतवी एक्सप्रेस 21 और 28 अप्रैल, गोरखपुर – जम्मूतवी एक्सप्रेस 26 अप्रैल और 3 मई, अमृतसर – गोरखपुर एक्सप्रेस 20 व 27 अप्रैल, गोरखपुर – अमृतसर एक्सप्रेस 21 व 28 अप्रैल, आनंद विहार टर्मिनस – राधिकापुर एक्सप्रेस 20 व 27 अप्रैल, राधिकापुर – आनंद विहार टर्मिनस 22 व 29 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
जबकि, अमृतसर – गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 19 अप्रैल से 3 मई तक निरस्त रहेगा। पूर्णिया कोर्ट – अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन 20 अप्रैल से 4 मई तक निरस्त रहेगा। कामाख्या जंक्शन – आनंद विहार एक्सप्रेस 24 अप्रैल 1 मई, आनंद विहार टर्मिनस – कामाख्या जंक्शन 25 अप्रैल और 2 मई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा सहरसा – अमृतसर 27 अप्रैल, अमृतसर – सहरसा 28 अप्रैल, अमृतसर – न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 30 अप्रैल, न्यू जलपाईगुड़ी – अमृतसर एक्सप्रेस 2 मई, आनंद विहार – टर्मिनस – गोरखपुर 30 अप्रैल, गोरखपुर – आनंद विहार टर्मिनस 1 मई, जालंधर सिटी – दरभंगा 4 मई और दरभंगा – जालंधर सिटी 3 मई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा मुज्जफरपुर आनंद विहार टर्मिनस और दरभंगा चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों को इस दौरान अलग – अलग दिनों में 90 से 240 मिनट विलंब से संचालित किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रेलयात्रा की है प्लानिग तो पहले कर ले जानकारी
0
Next Article मारपीट और पथराव में तीन महिलाओं सहित 19 पर केस दर्ज