Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
बंद स्कूलों में शार्टकट से पैसे कमाने का कोर्स कर रह चार युवकों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। पुलिस ने सुराग लगाकर चारों को धर लिया। आरोपियों से स्कूलों से चोरी किया गया 3 लाख से अधिक कीमत का सामान बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, जनवरी माह में विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश के दौरान क्षेत्र के भुरना गांव में प्राथमिक विद्यालय और भुरनी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र, किसान इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालयों में चोरी की वारदातें हुई थी। अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर घटनाओं का पता लगा। मामले में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…
लक्सर स्थित किसान विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में नौकरी पाने के लिए युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के साथ ही रायसी, सुल्तानपुर, खानपुर क्षेत्र के अलावा रुड़की, हरिद्वार, बिजनौर, पुरकाजी आदि क्षेत्र से भी युवा मेले में पंजीकरण कराने पहुंचे। इस दौरान दो दर्जन से अधिक संस्थानों में 1170 युवाओं का चयन किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार और स्वराज फाउंडेशन की ओर से नगर के केवी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित रोजगार मेले की लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद और पालिकाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से शुरूआत की। विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को…
एच आर पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की सफलता के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक और विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में आहूति देकर परीक्षा में सफलता की कामना की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के संबंध में टिप्स भी दिए।कॉलेज के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी अनुशासन और परिश्रम के साथ परीक्षा की तैयारी करें। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। सकारात्मक सोच के साथ किए गए प्रयास सफल होते हैं। प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने…
लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि एक युवक का तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया था। आरोपी की पहचान होने के बाद रायसी चौकी प्रभारी नीरज रावत ने कांस्टेबल महेंद्र चौहान और राजेंद्र बिष्ट के साथ शनिवार की शाम को लक्सर – बालावाली मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से तमंचा बरामद कर किया गया है। पूछताछ में उसने एक व्यक्ति से तमंचा खरीदने की जानकारी दी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के…
लक्सर। लक्सर – पुरकाजी हाइवे पर सड़क हादसे में तीन वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक ट्रक ने दंपती की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़ लिया। इस दौरान भीड़ ने चालक की पिटाई करने का प्रयास किया। मौके पर मौज़ूद पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल चालक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लेकर कोतवाली भिजवाया। रविवार को कुलदीप निवासी ग्राम बिरुवाला खैरनगर जनपद मुजफ्फरनगर अपनी पत्नी…
दहेज में पांच लाख नकद की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के पति और ससुरालियों ने शादी के एक माह बाद ही उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के भुरना गांव निवासी शिवानी ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 17 मई 2025 को लक्सर निवासी हिमांशु रावल के साथ हुई थी। उसके माता पिता नहीं हैं। शादी में उसे भाइयों ने क्रेटा कार सोने – चांदी के आभूषण और कीमती सामान उपहार में…
पति की मौत के एक माह बाद ही ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि, ससुराल वालों ने उसके पांच वर्षीय बेटे को भी उससे छीन लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके सास, ससुर सहित ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुकरपुर गांव निवासी रीता ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उनकी शादी 19 अप्रैल 2018 को हरिद्वार जनपद के ही बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बनवाला गांव निवासी सूरज के साथ हुई थी। उसके पति अधिक शराब का सेवन करते थे।…
हरिद्वार – पुरकाजी के मध्य प्रस्तावित फोरलेन हाईवे परियोजना में लक्सर में छह किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जियापोता में भी दो किलोमीटर लंबा बाईपास मार्ग बनेगा। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग – 334ए पर हरिद्वार – पुरकाजी के मध्य टूलेन हाईवे को फोरलेन किए जाने के लिए प्रस्तावित एलाइनमेंट को स्वीकृति दे दी है। विभाग ने परियोजना की डीपीआर तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।हरिद्वार और पुरकाजी के मध्य प्रस्तावित फोरलेन हाईवे परियोजना में हरिद्वार के सिंहद्वार से खानपुर तक 46 किलोमीटर लंबे चारलेन हाईवे के लिए एनएचएआई ने सर्वे और एलाइनमेंट…
पिता की गोली मारकर हत्या के आरोपी पुत्र की जमानत याचिका अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार सिंह ने खारिज कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे एक तमंचा बरामद किया था। आरोपी के खिलाफ हत्या के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज है।सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुक्रमपाल सिंह ने बताया कि 24 मई की रात को खानपुर थाना क्षेत्र के हस्तमौली गांव निवासी मलखराज की रात को सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी मालती देवी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वारदात का खुलासा…
तमंचे के साथ फोटो बनाकर टशन दिखाना युवक को महंगा पड़ा। मुखबिर की सूचना पर रायसी चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक तमंचा बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, एक युवक के तमंचे के साथ फोटो बनाने का मामला सामने आया था। पुलिस आरोपी की पहचान कर रही थी। इसी बीच बृहस्पतिवार की रात को रायसी चौकी प्रभारी नीरज रावत हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार और कांस्टेबल अनिल वर्मा के साथ गश्त पर निकले थे। मुखबिर ने उन्हें एक युवक के तमंचा लेकर रायसी से अकौढ़ा की ओर पैदल जाने की सूचना दी। सूचना पर उन्होंने…
