Author: jan paksh

एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजन के अनुसार, किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। किशोरी की मां ने गांव के ही युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।              कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी एक विद्यालय में पढ़ती है। गांव का ही एक युवक आये दिन उसका पीछा कर उसे परेशान…

Read More

लक्सर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शवसीधडू गांव का रहने वाला था मृतकसंवाद न्यूज एजेंसीलक्सर। मुरादाबाद – सहारनपुर रेलखंड पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि मंगलवार की देर रात को लक्सर और डौसनी रेलवे स्टेशन के बीच सीधडू गांव के समीप एक शव रेलवे ट्रैक पर होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां एक शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला।…

Read More

नेताजी के गन्ना कोल्हू पर पकड़ी बिजली चोरी, मामला दर्जमीटर में शंट लगाने और कटिया डालकर बिजली चोरी के मामले भी पकड़ेसंवाद न्यूज एजेंसीलक्सर/सुल्तानपुर। ऊर्जा निगम की टीम ने एक गन्ना कोल्हू पर छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। गन्ना कोल्हू एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता का बताया गया है। विभागीय टीम के निरीक्षण में एक डेयरी पर भी मीटर में शंट लगाकर बिजली चोरी पकड़ में आई। इसके अलावा चार घरों में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पवन सक्सेना की ओर से…

Read More

पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिरोज से 110 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पुलिस टीम ने फतेहपुर जुनार गांव के समीप एक संदिग्ध को देख उन्होंने उसे रोक कर उससे पूछताछ की। तलाशी लिए जाने पर उसके पास से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 110 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरोज निवासी सुल्तानपुर बताते हुए लक्सर से कैप्सूल खरीदकर लेकर…

Read More

होली पर्व के दौरान उत्तराखंड से बिहार की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने हरिद्वार से मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके अलावा योगनगरी ऋ़षिकेश से उदयपुर सिटी के लिए भी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेनों को लक्सर और रुड़की मंे भी ठहराव दिया गया है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04301 – 02 हरिद्वार – मुजफ्फरपुर – हरिद्वार होली स्पेशल ट्रेन का संचालन हरिद्वार से 25 व 28 फरवरी और 3 मार्च सुबह 11ः45 को किया जाएगा। मुजफ्फरपुर से 26 फरवरी और 1 व 4 मार्च…

Read More

मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली दस ट्रेनों को 18 फरवरी से 2 मार्च के मध्य शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इनमें लक्सर से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम के पचासवें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 1509 – 10 लालगढ़ – डिबू्रगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 14235 वाराणसी – बरेली एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज संगम – बरेली एक्सप्रेस, 22453 – 54 लखनऊ – मेरठ सिटी एक्सप्रेस, 12237 वाराणसी – जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12230 नई दिल्ली – लखनऊ एक्सप्रेस 12430 नई दिल्ली…

Read More

होली पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इनमें से 13 ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनो से होकर गुजरेंगी।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05005 – 06 बढ़नी – अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 4 से 26 मार्च तक 4 – 4 फेरे, 05023 – 24 गोमतीनगर – खातीपुरा स्पेशल एक्सप्रेस 3 से 25 मार्च तक 4 – 4 फेरे, 05045 -46 लालकुआं – राजकोट स्पेशल एक्सप्रेस 1 से 30 मार्च तक दोनों ओर…

Read More

एम एस गर्ग बीएड कॉलेज में दो दिवसीय स्काउट – गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्काउट्स को राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, आपदा प्रबंधन आदि विषयों पर जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।कॉलेज के चेयरमैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग ने अतिथियों केे साथ दीप प्रज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्काउट्स के माध्यम से विद्यार्थियों में आपात परिस्थितियों में धैर्य और अनुशासन के साथ सेवा भाव और सहायता की भावना का संचार होता है। निदेशक संजीव गर्ग ने कहा स्काउट्स के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भर बनने और…

Read More

इंडोनेशिया में आयोजित इंटरनेशनल पैरा थ्रो – बॉल टूर्नामेंट में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाते हुए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मेजबान टीम को 21 – 14 और 21 – 17 के स्कोर से मात देकर गोल्ड मेडल जीता। भारतीय टीम में उत्तराखंड से तीन दिव्यांग खिलाड़ी शामिल थे। तीनों ही खिलाड़ी लक्सर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इंडोनेशिया के जकार्ता में 13 से 18 फरवरी तक आयोजित हुए इंटरनेशनल पैरा थ्रो – बॉल टूर्नामेंट में भारत से सात सदस्यों की टीम ने प्रतिभाग किया था। टीम में लक्सर निवासी दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह, प्रदीप कुमार और अकलीम…

Read More

एच आर पब्लिक स्कूल लक्सर का वार्षिकोत्सव निर्मल धारा धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल, दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी, जलनिगम के पूर्व ईई वाई के मिश्रा, पंजाबी सभा के अध्यक्ष गुलशन अदलखा, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. यशपाल अग्रवाल, स्कूल के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल और प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत की। अपने संबोधन में उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल ने कहा कि शिक्षक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें। चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने कहा विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उन्हें एक जिम्मेदार, जागरूक और…

Read More