Author: jan paksh

राजीव नामदेव – हरिद्वार जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र से ढाई महीने पहले लापता हुई युवती का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी 2 सितंबर की रात को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। युवती की मां ने उसकी गुमश8दर्ज कराई थी, लेकिन ढाई माह से अधिक समय बीतने के बाद भी युवती का पता नहीं लग सका है। पुलिस अब युवती की गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर युवती की नए सिरे से तलाश में जुट गई है। स्मैक संग तस्कर…

Read More

राजीव नामदेव – हरिद्वार जनपद के लक्सर में मोटर चोर गिरोह का आतंक बरकरार है। सीधडू, ऐथल और अकौढा कलां में कई किसानों के मोटर चोरी करने के बाद अब गिरोह ने मिर्जापुर और न्यामतपुर गांवों में किसानों के खेतों में लगी पानी की मोटर से कॉपर वायर चोरी कर लिए। बीते 17 नवंबर की रात को चोरों ने सीधडू गांव में किसान ब्रह्मप्रकाश के खेत में ट्यूबवेल में चोरी की। इसके बाद ऐथल में किसान कुलविंदर और तारे सिंह सहित तीन किसानों के खेत से मोटरें चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने 19…

Read More

राजीव नामदेव – ग्रामीण ने एक शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य पर कूटरचना कर सरकारी भूमि हड़पने और इसे किराए पर देकर लाखों रुपए का गबन किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत प्रशासन को की गई है।             हरिद्वार जनपद के लक्सर तहसील के बादशाहपुर गांव निवासी महिपाल सिंह ने उपजिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि खानपुर ब्लाक में स्थित एक भूमि को चकबंदी के दौरान राजकीय विद्यालय के लिए सुरक्षित किया गया था। लेकिन मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति ने भूमि के दस्तावेजों में…

Read More

राजीव नामदेव – कोई शख्श पोस्टमार्टम के बाद भी जीवित हो सकता है ? राजस्थान के झुंझुनू में हैरान कर देने वाला यह मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित करउसका पोस्टमार्टम कर दिया गया इसके बाद उसे डीप फ्रीज़र में रख गया। लेकिन अंतिम संस्कार के लिए जब उसे चिता पर लिटाया गया तो वह जीवित हो गया। मामले में तीन चिकित्सक को निलंबित किया गया है। राजस्थान के झुंझनू स्थित मां सेवा संस्थान में रहने वाला रोहिताश दिव्यांग और मानसिक रूप से कमज़ोर था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, गुरुवार को उसे अचेत…

Read More

राजीव नामदेव – गंगा सतलज एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही महिला यात्री का बैग चोरों ने उड़ा लिया। जीआरपी मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। महिला यात्री मन देवी निवासी जगाधरी, यमुनानगर हरियाणा के अनुसार वह बीते पांच नवंबर को यमुनानगर से गंगा सतलज एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई थीं। ट्रेन जब रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो किसी ने उनका लेडीज पर्स चोरी कर लिया। पर्स में उनकी सोने की चेन, मोबाइल फोन, 5 हज़ार की नकदी व अन्य सामान था। वापस लौटकर उन्होंने जीआरपी अकबरपुर को तहरीर दी। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस…

Read More

राजीव नामदेव – घर से स्कूल गया बालक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद कर लिया।उत्तर प्रदेश के बिहारीगढ़ निवासी कुलदीप का दस वर्षीय बेटा लक्सर के रामपुर रायघटी गांव में अपनी बुआ के घर रहकर यहीं प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। संभावित स्थानों पर तलाश के बाद भी बालक के नहीं मिलने पर परेशान उसके ममेरे भाई विशाल ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बालक के अपहरण की भी आशंका जताई। सूचना पर भिक्कमपुर…

Read More

राजीव नामदेव – हरिद्वार जनपद के लक्सर में मोटर चोरों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। बीते चार दिनों में चोरों ने दर्जन भर से अधिक मोटरें चोरी की हैं। खेतों में बने ट्यूबवेल से आए दिन चोरी हो रहीं मोटर ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते 17 नवंबर की रात को चोरों ने सीधडू गांव में किसान ब्रह्मप्रकाश के खेत में ट्यूबवेल में चोरी की। इसके बाद ऐथल में किसान कुलविंदर और तारे सिंह सहित तीन किसानों के खेत से मोटरें चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने 19 – 20 नवंबर की…

Read More

राजीव नामदेव – भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी कर्मचारियों पर विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। बीते सप्ताह लक्सर में चकबंदी लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद अब विजिलेंस ने रुड़की में एआरटीओ कार्यालय में एक सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस की लगातार कार्रवाई के बावजूद भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारी अधिकारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। बीते सप्ताह देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने लक्सर के बसेड़ी में चकबंदी लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। अब टीम ने रुड़की में कार्रवाई की है। बताया गया कि…

Read More

राजीव नामदेव – उत्तर प्रदेश से स्मैक की ख़ेप लेकर उत्तराखंड आ रहे एक अंतरराज्यीय ड्रग्स पैडलर को श्यामपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से 10 लाख कीमत की स्मैक बरामद की गई है। आरोपित के तार भीम आर्मी के कथित पदाधिकारी राहुल चौधरी से जुड़े होने की बात सामने आई है। बताया गया कि स्मैक राहुल ने ही आरोपित को दी थी। जिसके ख़िलाफ़ पहले से मामले दर्ज हैं। श्यामपुर पुलिस ने राहुल का नाम भी केस में दर्ज कर उसकी कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी हरिद्वार …

Read More

राजीव नामदेव – महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का मतदान होने के बाद अब चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाओं के दौर शुरू ही गए हैं। एग्जिट पोल से लेकर सट्टा बाजार तक के आंकड़ों पर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।        इस बीच मुंबई और फलौदी सट्टा बाजार के अनुमान सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  मुंबई सट्टा बाजार जहां महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति गठबंधन की सरकार बनने के संकेत दे रहा है। हार जीत पर सटोरियों के ट्रेंड देखें तो महाराष्ट्र  में भाजपा 90 से 95 सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बन सकती है।…

Read More