Author: jan paksh

राजीव नामदेव – सरकारी नौकरी के नाम पर एक ग्रामीण से 15 लाख की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने एक कालेज के प्रधानाचार्य पर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को शिकायत की गई है। मामला लक्सर तहसील क्षेत्र का है। तहसील के गंगनौली गांव निवासी राकेश कुमार ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी की की गई शिकायत में बताया कि वह खानपुर क्षेत्र के एक निजी कॉलेज में वर्ष 2007 से बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत था। लगातार कई वर्षों से वह यहां बच्चों को पढ़ा रहा है। इस…

Read More

राजीव नामदेव – लाइक्स कमेंट पाने के लिए सड़क पर उल्टे सीधे स्टंट और छिछोरी हरकतें करने वाले रीलबाज़ फन्नी मियां की पुलिस ने कड़ी नसीहत दी। आरोपित का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। पुलिस के मुताबिक़, सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को शिकायत मिली थी। बताया गया कि मंगलौर क्षेत्र में एक ई रिक्शा चालक रील बनाने के लिए सड़क पर रिक्शा से उल्टे सीधे स्टंट करता है। इतना ही नहीं आरोपित सड़क पर राहगीरों के बीच भी उल्टी सीधी हरकतें करता है। जिसके चलते राहगीरों विशेषकर महिलाओं को शर्मिंदगी…

Read More

सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 14 से 20 अक्टूबर के बीच दिन में आठ – आठ घन्टों तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।लक्सर डिवीजन के ईई एस के गुप्ता ने बताया कि डिवीजन में सड़क के चौड़ीकरण का कार्य होना है। इसके लिए सड़क पर आ रहे विद्युत पोल को शिफ्ट करने का कार्य विभाग द्वारा कराया जाएगा। जिसके चलते 33 केवी लक्सर से जुड़े लक्सर, रेलवे, ऐथल, और कुंआखेड़ा 11 केवी पोषक के तहत आने वाले सभी इलाकों में 14, 16, 18 और 20 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से सांय…

Read More

अधिवक्ता और उनके साथियों ने भाजपा विधायक की सरेआम पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस भी मौज़ूद थी। इस बीच विधायक समर्थकों ने भी अधिवक्ता के साथ हाथापाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का है। मीडिया रिपोर्ट्स में मुताबिक़, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव में निर्वतमान चेयरमैन एक अधिवक्ता की पत्नी और पूर्व चेयरमैन का खेमा मैदान में है। सदर विधायक योगेश वर्मा का आरोप है कि पूर्व चेयरमैन के समर्थक राजू …

Read More

राजीव नामदेव – तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलने वाले प्रसादम में अपशिष्ट मिले घी के इस्तेमाल की खबरों के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग हरिद्वार जनपद स्थित एक घी फैक्ट्री की जांच कर रहा है। इसी फैक्ट्री से तिरुपति बालाजी मंदिर को घी की आपूर्ति होने की जानकारी है। लेकिन घी की कीमत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलने वाले लड्डू में इस्तेमाल होने वाले घी में पशु चर्बी और फ़िश ऑयल जैसे अपशिष्ट पाए जाने के आरोप के बाद यह मुद्दा देश भर में चर्चाओं…

Read More

राजीव नामदेव – पचास लाख रुपए की लाटरी लगने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से 20 लाख की ठगी की घटना का खुलासा करते हुए राजपुर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी है। देहरादून के राजपुर थानाध्यक्ष पी डी भट्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी योगेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके मोबाइल पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा काल करके उन्हें 50 लाख की लॉटरी लगने की जानकारी दी गई थी। लाटरी में जीती गई धनराशि ट्रांसफर…

Read More

खानपुर थाना क्षेत्र में एक परिवार को हथियारों के बल पर आतंकित कर बदमाशों ने हजारों की नकदी और जेवर लूट लिए। बदमाश ग्रामीण की कार भी अपने साथ ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक़, खानपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी श्यामपाल का मकान आबादी से थोड़ा हटकर बना हुआ है। बीती रात को वह अपनी पत्नी मंतलेश और बेटे रोहित के साथ घर मे सोए हुए थे। बताया गया कि आधी रात के समय आधा दर्जन से अधिक बदमाश छत के रास्ते उनके घर में घुस आए। बदमाशों…

Read More

राजीव नामदेव – उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर सरकार एक क़दम और आगे बढ़ी हैं। निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रही कवायद के बीच अब 2024 के निकाय चुनाव भी 2011 की जनगणना के आधार पर कराए जाने की तैयारी है। जाहिर है कि इससे जहां चुनाव शीघ्र कराए जाने का रास्ता खुल गया है वहीं चुनाव में ओबीसी आरक्षण में बदलाव की उम्मीद कम हुई है। उत्तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री को छोड़कर 11 नगर निगम, 45 नगर पालिका और 46 नगर पंचायतों में इस वर्ष के अंत तक…

Read More

राजीव नामदेव – पुलिस ने दो व्यक्तियों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआइ रंजीत नौटियाल ने हेड कांस्टेबल मोहन खोलिया और कांस्टेबल गंगा सिंह के साथ छापेमारी कर आरोपित विशाल निवासी चौदह बीघा कोतवाली ऋषिकेश और सन्नी निवासी जैतपुर को गिरफ्तार किया। आरोपितों से 24 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपितों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Read More

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने जनपद की बारह पुलिस चौकियों में फेरबदल करते हुए 19 दारोगाओं के तबादले किए हैं। देर रात इसके आदेश जारी किए गए। एसएसपी ने जनपद की बारह पुलिस चौकियों में प्रभारियों की अदला बदली के साथ पुलिस लाइन से दारोगाओं को तैनाती दी है। इनमें एसआइ प्रदीप राठौर को हर की पैड़ी चौकी प्रभारी, एसआइ नवीन चौहान को लक्सर बाज़ार चौकी प्रभारी, एसआइ अंशुल अग्रवाल को नगर कोतवाली की औद्योगिक क्षेत्र, एसआइ आशीष नेगी को सप्तऋषि चौकी प्रभारी जबकि एसआइ संजीव चौहान को मंगलौर बाज़ार चौकी प्रभारी बनाया गया है।

Read More