राजीव नामदेव –
लक्सर नगर पालिका के वार्ड संख्या ग्यारह केशवनगर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी नीलम खटाना ने सोमवार को अपना नामांकन जारी किया। इस वार्ड से विकास खटाना निवर्तमान सभासद हैं। इस बार वार्ड सभासद का पद महिला के लिए आरक्षित होने पर उनकी भाभी नीलम खटाना को पार्टी ने टिकट दिया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रभारी ओप्रकाश जमदग्नि, डा. अजय गुप्ता, जितेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, महेंद्र धीमान सहित पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों की मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन जमा किया। नामांकन के बाद नीलम खटाना ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए वह कार्य करेंगी। महिलाओं से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए वह कार्य करेंगी। निवर्तमान सभासद विकास खटाना ने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने वार्ड में चहुंमुखी विकास कराया है। अगले पांच साल में विकास का यह पहिया और भी तेज गति से घूमेगा। वार्ड की जनता एक बार फिर उन पर विश्वास करते हुए उन्हें जिताकर सेवा का अवसर देगी।