राजीव नामदेव –
लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदेव सिंह उर्फ जग्गी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सैनी एडवोकेट, वरिष्ठ नेता बालेश्वर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह सहित अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। इसके लिए वह सभी का आभार जताते हैं।
जगदेव सिंह ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह लगातार दस वर्ष तक लक्सर नगर पंचायत के अध्यक्ष रहें हैं। उस समय शासन से सीमित बजट मिलता था। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्य कराए और जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया। क्षेत्र की जनता का समर्थन उन्हें इसके बाद भी मिलता रहा है। उन्हें भरोसा है कि नगर के मतदाता एक बार फिर उन्हें आशीर्वाद देंगे। चुनाव जीतने पर नगर में जलनिकासी और पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण से लेकर अन्य समस्याओं को निस्तारित कराने के लिए वह कार्य करेंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।