लक्सर नगर पालिका के वार्ड संख्या तीन शिवपुरी से भाजपा ने युवा ऋषभ नामदेव को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ऋषभ नामदेव आरएसएस से भी जुड़े हैं। सरल और सौम्य स्वभाव के ऋषभ को पार्टी पदाधिकारियों के साथ अच्छे संबंध और संगठन में सक्रियता का लाभ मिला। वह शुरूआत से ही टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, और संगठन का भरोसा जीतने में सफल रहे। ऋषभ ने बताया कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है वह इस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका प्रयास जनता का समर्थन और स्नेह प्राप्त करने का रहेगा। वार्ड की जनता से सेवा का अवसर दिया तो वार्ड का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
संगठन का भरोसा जीतने में सफल रहे युवा ऋषभ
0
Previous Articleकांग्रेस ने अनुभव पर जताया भरोसा, जगदेव सिंह फिर मैदान में
Next Article तीन वार्ड में टिकट बदले यह होंगे भाजपा के प्रत्याशी