आईपी इंटर कॉलेज की छात्रा छवि ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 92 फीसदी अंक प्राप्त कर बालिकाओं की मेरिट सूची में 25वां स्थान हासिल किया है। छवि का सपना पिता की तरह शिक्षक बनकर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का है।लक्सर ब्लॉक के बिजोपुरा गांव निवासी छवि के पिता महकार सिंह शिक्षक हैं। वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। उनकी माता नीलम देवी गृहणी हैं। छवि के ताऊ साधुराम वर्मा समाजसेवा से जुड़े हैं। जबकि भाई अतुल बीएससी के छात्र हैं। छवि के प्रदेश में बालिकाओं की मेरिट में स्थान प्राप्त करने पर परिजन भी खासे उत्साहित हैं। छवि ने बताया कि शिक्षकों के मागदर्शन में उन्होंने कड़ी मेहनत की, उनके पिता और मां ने भी उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वह अपने पिता से प्रभावित हैं, तथा पिता की तरह ही आगे पढ़ाई करके शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। मेरिट में जगह बनाने पर आईपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक ईलमचंद गुप्ता और चेयरमैन सचिन मित्तल ने भी उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
पिता की तरह शिक्षक बनना है छवि का सपना
0
Previous Articleशत प्रतिशत रहा आईपी इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम
Next Article डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं आयुष गर्ग

