जन अधिकार पार्टी ( जनशक्ति ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद पर समाज के कमजोर वर्ग को और कमजोर किए जाने और लोगों को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। हरिद्वार जनपद में मदरसों को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि पर प्रशासन की रोक लगाए जाने के मामले में लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रकरण में विधायक की भूमिका सामने आने से यह स्पष्ट हो गया है कि वह राजनीतिक लाभ और व्यक्तिगत कारणों से अपने ही समुदाय को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
लक्सर में आयोजित प्रेस वार्ता में आजाद अली ने कहा कि जनपद के 23 मदरसे जिनमें लक्सर विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर के मदरसे भी शामिल हैं, को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि पर रोक लगाए जाने के मामले में विधायक शहजाद की भूमिका होने की खबरें पीड़ादायक हैं। अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़े वर्ग ने उन्हें राजनीतिक ताकत देते हुए अपना प्रतिनिधि चुना। लेकिन विधायक व्यक्तिगत कारणों से आज उन्हीं समुदाय को कमजोर कर रहे हैं। मदरसों में जिन खामियांें का जिक्र किया जा रहा है, एक जनप्रतिनिधि होने के नाते विधायक को उन खामियांे को दूर कराकर समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए था। लेकिन जिस प्रकार मदरसों की सहायता राशि रुकवाई गई इससे यहां पढ़ने वाले कमजोर वर्ग के बच्चों पर इसका असर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कलियर क्षेत्र में आंमजन की सुविधा के लिए आयुष्मान केंद्र खोला गया था। इससे लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की आस जगी थी। लेकिन व्यक्तिगत कारणों से विधायक के दबाव में आयुष्मान केंद्र के लिए भवन आवंटन को निरस्त कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और उन्हें इसका जवाब देगी। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रिजवान, जिला उपाध्यक्ष मांगा हसन, कलियर विधानसभा प्रभारी मुराद अली, शाहरुख, जब्बार मलिक, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद जमाल, जहांगीर, दानिश, इंतजार सहित पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मदरसा प्रकरण: आजाद अली ने लक्सर विधायक पर लगाए आरोप
0
Previous Articleरात के समय प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, ग्रामीणों ने घेरा

