निवेश के नाम पर करोड़ों की रकम गंवा देने का मामला उजागर हुआ है। फोरेक्स ट्रेडिंग कंपनी संचालक और एजेंटों ने लोगों पांच फीसदी से अधिक रिटर्न दिलाने का सब्जबाग दिखाकर उनके लाखों रुपये निवेश कराएए लेकिन ऐसा नहीं हुआ उल्टा निवेश की गई लाखों की रकम भी फंस गई। निवेशकों ने कंपनी संचालक और एजेंटों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने सीओ से मिलकर एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई कर पैसा वापस दिलाने की मांग की
शुरूआत में 40 से अधिक निवेशक सामने आए हैं। लेकिन यह आंकड़ा बढ़ सकता है। निवेशकों ने सीओ देवेंद्र सिंह नेगी से मिलकर बताया कि देहरादून और लक्सर निवासी एजेंट ने उन्हें कंपनी में निवेश करने पर मासिक 5 फीसदी गारंटिड रिटर्न और इंसेटिंव सहित अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया था। भरोसा कर उन्होंने 34 हजार से लेकर 10 . 15 लाख तक की रकम कंपनी में निवेश कीए कुछ समय तक उन्हें मासिक रिटर्न मिलाए लेकिन फिर यह बंद हो गया। उस समय एजेंटों ने तकनीकी खामिया बताकर उनका निवेश और प्रोफाइल नई वेबसाइट पर ट्रांसफर कराते हुए शीघ्र मुनाफे के साथ उनकी निवेश की गई रकम वापस आने का आश्वासन दिया। लेकिन महीनों बीतने के बाद भी मुनाफा दूरए उनकी निवेश की गई रकम भी वापस नहीं मिली। अब एजेंट उनसे न तो बात कर रहे हैं न ही उनका पैसा वापस करा रहे हैं। उन्होंने सीओ से एजेंट और कंपनी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत करने वालों में विकासए शिव कुमारए मोहनए राजकुमारए अनुरागए अर्चनाए रविए राजेशए अनमोल सहित 40 से अधिक लोग शामिल हैं। पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
कंपनी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी
0
Previous Articleतीन सौ फीट गहरी खाई में गिरा वाहन, आठ की मौत

