हरिद्वार से परिचित की अंत्येष्टि कर वापस लौट रहे ग्रामीणों का वाहन टिहरी जनपद में गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टिहरी जनपद की जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि घनसाली के थ्योलधार निवासी ग्रामीण हरिद्वार में एक व्यक्ति की अंत्येष्टि करने के बाद वापस लौट रहे थे। टिहरी गढ़वाल जनपद के चंबा कोटी में नैल के समीप उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 2 व्यक्तियों को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। जबकि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। शवों को निकालकर मोर्चुरी भेजा गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
तीन सौ फीट गहरी खाई में गिरा वाहन, आठ की मौत
0
Previous Articleमामी संग हुई भानजे की आंखें चार, शादी के दिन कर दिया ऐसा काम

